{"_id":"60a2d8268ebc3e099743f066","slug":"father-was-shot-to-complete-drug-addiction-panipat-news-knl702547111","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने नशे की लत पूरी करने के लिए रुपये नहीं दिए तो बेटे ने की थी गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता ने नशे की लत पूरी करने के लिए रुपये नहीं दिए तो बेटे ने की थी गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समालखा के पंचवटी में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर हरपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से हुई मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस की जांच पड़ताल में बेटा ही पिता का हत्यारा निकला है। पुलिस के अनुसार नशे की लत पूरी करने के लिए पिता ने रुपये नहीं दिए तो बेटे ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाद में मां के बयान पर आत्महत्या का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन फोरेंसिक जांच में पिता के हाथ में गन पाउडर नहीं पाया गया। ऐसे में शक के आधार पर बेटे से हुई पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
सीआईए-2 प्रभारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि 23 नवंबर 2020 की रात समालखा की पंचवटी कॉलोनी में घर पर लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली लगने से हरपाल की मौत हो गई थी। हरपाल की पत्नी ने पुलिस को बताया था कि रात को वह, उसका पति हरपाल और बेटा शुभम खाना खाकर सो गए थे। कोरोना महामारी के कारण प्रॉपर्टी के व्यापार में घाटा होने से वह मानसिक परेशान चल रहे थे। देर रात करीब साढ़े 12 बजे पति हरपाल ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया था और पत्नी के बयान पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। वहीं लाइसेंसी रिवाल्वर और शव से लिया विसरा जांच के लिए मधुबन लैब भेज दिया था। इसकी रिपोर्ट जनवरी 2021 में मिली, जिस रिपोर्ट के अनुसार मामले में धारा-302 और आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। गहनता से जांच करते हुए मृतक हरपाल के बेटे शुभम को रविवार शाम शक के आधार पर गिरफ्तार किया गया और उससे पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि शुभम ने ही अपने पिता हरपाल की हत्या की थी।
दिल्ली में रहकर करता है बीबीए की पढ़ाई
आरोपी शुभम से प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह दिल्ली में रहकर बीबीए की पढ़ाई कर रहा था। जहां पर उसे नशे की आदत पड़ गई। वह समालखा पंचवटी में आकर परिवार के साथ रहने लगा। उसे नशे की लत लगी तो उसने पिता से लत पूरी करने के लिए रुपये मांगे थे, पिता ने मना किया तो उसने 23 नवंबर की रात साढ़े 12 बजे पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
आरोपी को पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया
आरोपी शुभम को पिता की हत्या के अपराध में रविवार शाम को गिरफ्तार किया गया, जिसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया और गहनता से पूछताछ करने के लिए उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
-विरेंद्र सिंह, सीआईए-2 प्रभारी