फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Father gave fake age certificate to save him from action

पिता ने कार्रवाई से बचाने को दिया फर्जी आयु प्रमाणपत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Father gave fake age certificate to save him from action
इसराना। मारपीट के मामले में बालिग बेटे को कार्रवाई से बचाने के लिए पिता ने उसका फर्जी उम्र प्रमाणपत्र बना दिया। दरअसल, बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। ऐसे में पुलिस को गुमराह कर पिता ने बेटे को जुवेनाइल बता दिया। जुवेनाइल उन्हें मानते हैं, जिनकी उम्र 18 साल से कम हो। बाद में पुलिस की जांच में सच पकड़ में आ गया। तब उसने जालसाजी समेत कई धाराओं में पिता-पुत्र पर केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

करीब साढ़े तीन माह पूर्व हुए मारपीट के मामले की जांच कर रहे इसराना थाना के आईओ एसआई जयराम ने दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उनकी ओर से दी गई शिकायत के मुताबिक 27 अगस्त की रात गांव भादड़ में दो युवकों ने मनोज को पीटकर घायल कर दिया। घायल मनोज की पत्नी सीमा की शिकायत पर विनोद और रोहित उर्फ राहुल निवासी भादड़ के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पांच सितंबर को आरोपी रोहित उर्फ राहुल को इसराना थाने में जांच के लिए बुलाया गया। तब उसके पिता ने जन्म प्रमाणपत्र पेश किया, जिसमें उसकी जन्मतिथि 12 दिसंबर 2006 दिखाई गई।
विज्ञापन

इसके अनुसार आरोपी को नाबालिग मानकर जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया गया था। बोर्ड के आदेश पर आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया। बाद में जब आरोपी के जन्म प्रमाणपत्र की तस्दीक जन्म-मृत्यु पंजीकरण कार्यालय से कराई गई तो उसकी जन्मतिथि एक मार्च 2001 पाई गई। पूछताछ के दौरान आरोपी के पिता ने बताया कि बेटा एलईएसबीटी स्कूल सौदापुर से पढ़ा है। स्कूल रिकॉर्ड में भी जन्मतिथि एक मार्च 2001 मिली। पिता सुरेंद्र ने आरोपी बेटे के जुवेनाइल होने का झांसा देकर अनुचित लाभ लेने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी प्रमाणपत्र पेश कर पुलिस को गुमराह किया गया। पुलिस ने आईओ एसआई जयराम की शिकायत पर आरोपी रोहित उर्फ राहुल और उसके पिता सुरेंद्र के खिलाफ जालसाजी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई दिलबाग को सौंप दी गई है। एसएचओ दीपक कुमार ने बताया कि मामले की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed