{"_id":"66ad8549ae2d798e2a0761d8","slug":"father-expects-neeraj-to-throw-90-meter-javelin-panipat-news-c-244-1-pnp1003-122086-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पिता को नीरज से 90 मीटर जेवलिन थ्रो करने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पिता को नीरज से 90 मीटर जेवलिन थ्रो करने की उम्मीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। पेरिस ओलंपिक में पूरे देश को जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा से गोल्ड की उम्मीद है। नीरज चोपड़ा 31 जुलाई को पेरिस पहुंच चुके हैं। वह छह अगस्त को होने वाले अपने क्वालिफायर इवेंट से पहले दिन में सात घंटे पसीने बहा रहे हैं। उनका पूरा फोकस बॉडी की बेहतरीन मूवमेंट पर है। नीरज इवेंट से पहले डाइट भी हल्की ले रहे हैं।
नीरज चोपड़ा के पिता सतीश चोपड़ा को ओलंपिक में नीरज से 90 मीटर थ्रो करने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि नीरज की तैयारी अच्छी चल रही है। वह देश की 90 मीटर जेवलिन थ्रो की उम्मीद को पूरा कर सकते हैं। सतीश चोपड़ा ने बताया कि कोच और फिजियो द्वारा तय किए नियम के अनुसार नीरज रोजाना सात से आठ घंटे अभ्यास कर रहा है। नीरज से इस बार भी देश को स्वर्ण पदक की उम्मीद है। वह टोक्यो ओलिंपिक जैसा जश्न इस बार भी मनाना चाहते हैं। बेटा ये अवसर देने की पूरी कोशिश करेगा। 90 मीटर का थ्रो पार करे, इसकी उम्मीद है।
बॉक्स
इस साल खेलीं सिर्फ तीन प्रतियोगिताएं
नीरज ने इस साल केवल तीन प्रतियोगिताओं में भाग लिया, फिर भी स्वर्ण पदक के प्रबल दावेदार है। विश्व स्तर पर उनके मुकाबले कोई भी अन्य प्रतिद्वंद्वी इस सत्र में असाधारण प्रदर्शन नहीं कर पाया है। इस भारतीय एथलीट ने मई में दोहा डायमंड लीग में हिस्सा लिया था। जिसमें उन्होंने 88.36 मीटर के थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया था। इस सत्र में उनका यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है। उन्होंने इसके बाद एहतियात के तौर पर ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक से नाम वापस ले लिया, क्योंकि वह अपनी जांघ की मांसपेशियों में दर्द महसूस कर रहे थे।