फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Farmers will be provided electricity during the day

Panipat News: किसानों को दिन में कराई जाएगी बिजली मुहैया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Farmers will be provided electricity during the day
पानीपत। प्रदेश में किसानों को दिन की बिजली मुहैया करवाने के लिए सोलर पावर हाउस स्थापित करने को लेकर पायलट प्रोजेक्ट लगाया जाएगा। जिस पर अभी अध्ययन किया जा रहा है। इस पायलट प्रोजेक्ट में सफल होता है तो इससे काफी बिजली की बचत होगी। इसको लेकर गांवों में जमीन देखी जा रही है। जमीन मिलने पर परियोजना पर आगे काम किया जाएगा। इसके अलावा नंगी तारों को बदलकर कवर वायर लगाने का प्रस्ताव भी बनाया गया है। इससे कुंडी लगाकर बिजली चोरी पर रोक लगेगी।
विज्ञापन

यह जानकारी ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार शाम को पानीपत के स्काईलार्क रिजॉर्ट में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। वे अंबाला से दिल्ली जाते समय यहां करीब आधे घंटे तक रुके। उन्होंने कहा कि बिजली निगम में व्यवस्थाओं में बदलाव किया जा रहा है। ट्रांसफार्मर के लोड की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर ट्रांसफार्मर को अपग्रेड किया जाएगा। इसी प्रकार नंगी तारों को बदलकर कवर वायर लगाने का प्रस्ताव भेजा गया है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सोलर एनर्जी पर गत दिनों ही जयपुर में रिजनल कांफ्रेंस हुई थी। वहां भी उन्होंने एक सुझाव दिया कि हर गांव में दिन की बिजली देने के लिए एक सोलर पावर हाउस लगाया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दिन-रात की बिजली होने पर बैटरी लगानी होगी, और वह महंगी पड़ती है। दिन की बिजली सस्ती पड़ती है। किसानों को ट्यूबवेल का कनेक्शन उस पावर हाउस से दिया जाए। किसान को भी दिन में अपने खेत में जाकर काम करने और पानी लगाने की सुविधा दी जाएं। वह शाम को घर लौटे और परिवार के साथ रहे। कांफ्रेंस में उनके सुझाव को पसंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टैंडों पर मिलेगा अच्छा खाना
अनिल विज ने कहा कि बस स्टैंड पर पौष्टिक खाना दिया जाएगा। इसको लेकर हरियाणा टूरिज्म के साथ पायलट प्रोजेक्ट पर खाना उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भेजा है। बागवानी विभाग द्वारा मशरूम उत्पादकों को ढाई रुपये के हिसाब से बिजली देने को कहा था पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह फाइल आई हुई है और इस पर विचार किया जा रहा है।

दिल्ली में भी भाजपा की सरकार बनेगी : विज
अनिल विज ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की सरकार बेहतर कार्य कर रही है। दिल्ली में भी भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल का कुछ झूठ तंत्र था। उसकी तारें खुल चुकी हैं। यह पार्टी धोखे से पैदा हुई है। अन्ना हजारे का भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन हुआ था और इसी आंदोलन की लोकप्रियता को केजरीवाल व कुछ लोगों ने कैश करके छल करके अपनी पार्टी बनाई। धोखे से ली गई चीज का अंत बुरा ही होता है। विज ने किसान आंदोलन के प्रश्न पर कहा कि किसान पंजाब की भूमि पर बैठे हैं। डल्लेवाला ने पंजाब की भूमि पर अनशन रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed