{"_id":"6adcadf2687c48208808e348","slug":"farmers-to-stage-a-protest-at-the-sdm-office-on-the-27th-seeking-solutions-to-their-problems-panipat-news-c-244-1-pnp1001-166529-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर 27 को एसडीएम कार्यालय पर हल्ला बोलेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर 27 को एसडीएम कार्यालय पर हल्ला बोलेंगे किसान
विज्ञापन
बुआना लाखु में किसानों के साथ बैठक करते किसान सभा के सदस्य। संवाद
-फसलों में आग के मुआवजे और मंडी की समस्याओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर सौंपा जाएगा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
इसराना। किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा 27 अक्तूबर को इसराना एसडीएम कार्यालय पर हल्ला बोलेंगे। प्रदर्शन के उपरांत प्रशासनिक अधिकारियों को मांग पत्र सौंपा जाएगा।
इसके लिए किसान नेताओं द्वारा ग्रामीण गांवों में लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। अखिल भारतीय किसान सभा के जिला प्रधान डॉ. सुरेंद्र मलिक, जिला सचिव राजपाल, तहसील सचिव सीताराम शर्मा, रामकिशन कुंडू और राजवीर मलिक ने इस सिलसिले में गांव बुआना लाखु, शाहपुर और बिजावा गांव में किसानों के साथ बैठक की। डॉ. सुरेंद्र मलिक ने कहा कि इसी वर्ष गेहूं कटाई के सीजन के दौरान गांव बुआना लाखु में अचानक शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग से सैकड़ों एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई थी। इस दौरान पशु चारा, सब्जियां और ट्यूबवेल की मोटरें जलकर राख हो गई थी। इससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी थी। किसानों के लंबे संघर्ष और आंदोलन के बाद जिला प्रशासन द्वारा दो बार विशेष गिरदावरी भी कराई जा चुकी है, लेकिन आज तक प्रभावित किसानों को मुआवजा राशि नहीं दी गई है।
किसान नेताओं ने बताया कि अनाज मंडियों में धान और गेहूं खरीद के दौरान किसानों को पेश आने वाली समस्याओं के समाधान की पुरजोर मांग की जाएगी। इसके अलावा, सरकार द्वारा फसल खरीद पर थोपी गई सभी जटिल शर्तों को तुरंत प्रभाव से रद करने की मांग भी उठाई जाएगी। सभा ने इसराना तहसील के सभी किसानों से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस रोष प्रदर्शन का हिस्सा बनें।
विज्ञापन
8