फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Farmers to learn Latest techniqcs of farming

प्रदर्शनी प्लांट लगाकर किसानों को किया जाएगा जागरूक

Wed, 13 Nov 2013 11:59 PM IST
पानीपत
पानीपत Updated Wed, 13 Nov 2013 11:59 PM IST
विज्ञापन
Farmers to learn Latest techniqcs of farming
समय के बदलाव के साथ ही खेती करने की तकनीकों में भी बदलवा आया है। वर्तमान में किसान आधुनिक तकनीक से खेती कर रहे हैं। कृषि विभाग अब नवीन तकनीकों के बारे में किसानों को जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन


इसके तहत किसानों को प्रदर्शनी प्लांट लगाकर गेहूं की खेती के बारे में जागरूक किया जाएगा। मृदा परीक्षण प्रयोगशाला इस बार गेहूं के सीजन में जिले के तीन गांवों में प्रदर्शनी प्लांट लगाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


इसके लिए दो गांव सुताना और कारद का चुनाव हो चुका है, लेकिन अभी तीसरे गांव की तलाश की जा रही है। इन प्रदर्शनी प्लांटों का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक ढंग से खेती करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिट्टी की जांच करेंगे
तीनों प्रदर्शनी प्लांटों पर मृदा परीक्षण विभाग अपने तरीके और किसान अपने तरीके से खेती करेंगे। इसके लिए तीनों जगहों पर एक-एक एकड़ में प्रदर्शनी प्लांट लगाए जाएंगे।

यहां पर आधा एकड़ में विभाग और आधा एकड़ में किसान फसल उगाएंगे। इसमें खास फर्क यह रहेगा कि विभाग मिट्टी की जांच करने के बाद ही फसल में पानी, खाद और दवाई डालेगा। किसान अपनी सूझबूझ के साथ ही बिना जांच के ये सभी चीज डालेंगे।

फसल तैयार होने पर अन्य किसानों को करेंगे आमंत्रित
तीनों स्थानों पर लगाई गए प्रदर्शनी प्लांट में फसल तैयार होनेे तक बीच-बीच में किसानों को आमंत्रित करके उन्हें फसल में आए अंतर के बारे में गहनता से बताया जाएगा। जब फसल पककर तैयार हो जाएगी उसके बाद भी किसानों को बुलाकर पैदावार के अंतर के बारे में बताया जाएगा।


किसानों में जागरूकता बढ़ेगी
प्रदर्शनी प्लांट लगाने का मुख्य उदेश्य किसानों को मिट्टी की जांच कराने के लिए प्रोत्साहित करना है। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि मिट्टी की जांच के बाद की गई खेती में अच्छी पैदावार होती है।

इससे किसानों को अच्छा लाभ मिलता है। प्रदर्शनी प्लांट में विभाग दवाई, खाद और पानी की उपयुक्त मात्रा डालेंगे। इसके बाद फसल को किसानों को दिखाया जाएगा।

इसे देखकर ज्यादा से ज्यादा किसान मिट्टी की जांच कराने के लिए प्रोत्साहित होंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed