फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Farmers of 25 villages gathered in support of the demand for compensation of Rs 50,000 per acre

Panipat News: प्रति एकड़ 50 हजार रुपये मुआवजे की मांग के समर्थन में जुटे 25 गांवों के किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Farmers of 25 villages gathered in support of the demand for compensation of Rs 50,000 per acre
सनौली। यमुना के आसपास के करीब 25 गांवों के किसानों की महापंचायत रविवार को गांव सनौली खुर्द के रिशपुर रोड पर मदरसे में हुई। महापंचायत की अध्यक्षता यमुना सुधार समिति के प्र‎‎देशाध्यक्ष रत्तन सिंह रावल एडवोकेट व पत्थरगढ़ के बुजुर्ग किसान मौलवी हारुण ने की। इस दौरान किसानों ने शासन से प्रति एकड़ 50 हजार रुपये मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन

किसान महापंचायत में यमुना सुधार समिति के अध्यक्ष रत्तन सिंह रावल ने बताया कि यमुना से सटे किसान कर्जदार थे और अब और भी कर्जदार होते जा रहे हैं। उसका सबसे अहम मुद्दा यमुना क्षेत्र के गांवों की 80 से 90 प्र‎तिशत जमीन शामलात होने से है। अगर सरकार उनकी शामलात जमीन को मलकियत में बदल दे तो किसानों को सरकारी ऋण व बैंकों से भी खेती पर सस्ता ऋण उपलब्ध हो सकता है। सबसे अहम मामला यमुना खादर के किसानों की जमीन को मलकियत में बदलने पर ही किसान की आय बढे़गी तो कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। जमीन शामलात होने पर उन्हें सरकार व बैंकों से सस्ता ऋण नहीं मिलता। उन्हें आढ़तियों या अन्य जगहों से लोगो से अधिक ब्याज लेकर खेती करनी पड़ती है।
विज्ञापन

बैठक में यमुना का तटबंध टूटने से करीब एक दर्जन गांवों के किसानों की हजारों एकड़ बर्बाद हुई फसल पर चर्चा की गई। किसानों ने सरकार से 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजे की मांग की है। रतन सिंह रावल ने कहा कि किसानों का प्रतिनिधिमंडल तामशाबाद टोल फ्री कराने व 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजे की मांग को लेकर जल्द ही सांसद संजय भाटिया और उपायुक्त वीरेंद्र दहिया से मिलेंगे। सरकार व प्रशासन ने उनकी मांग को पूरा नहीं किया तो जिला मुख्यालय सहित बापौली तहसील कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उसके उपरांत भी सरकार ने किसानों की कोई सुनवाई नहीं की तो जल्द ही दोबारा से किसान महापंचायत करके आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव बहिष्कार करने का फैसला लिया जाएगा। बैठक को राजेश त्यागी, मौलाना हारुण, हाफिज, सज्जाद, मौलाना असजद, मौलाना आसिफ, कैरी रिहान, हजी ताहिर, सहजाद, यासीन, याकूब व रियाज अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed