फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Farmers locked the main gate of the power house

Panipat News: किसानों ने बिजलीघर के मुख्य गेट पर जड़ा ताला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
Farmers locked the main gate of the power house
सनौली। बिजली निगम सब डिविजन बापौली के 33 केवी पावर हाउस के पांच गांवों के किसानों ने बिजली कटों से परेशान होकर शनिवार को बिजली घर के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। किसान करीब दो घंटे तक पावर हाउस पर नारेबाजी करते रहे। जेई ने उनको आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन

किसान भवन पानीपत के प्रधान सूरजभान रावल व अन्य किसानों ने कहा कि बापौली के 33 केवी पावर हाउस से संजौली, गढ़ी भल्लौर व ताहरपुर सहित पांच गांवों के खेतों में बिजली की सप्लाई जाती है। पिछले कई दिनों से किसानों को नाममात्र ही बिजली मिल रही है। किसानों का आरोप है उनको सारा दिन में कुछ घंटे ही बिजली मिल पा रही है। बार-बार कट लगने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पर्याप्त बिजली न मिलने से धान की फसल सूखने लगी है। बाकी नए खेत भी धान की रोपाई के लिए तैयार नहीं हो पा रहे हैं। जेई जय नारायण ने किसानों को बताया कि खंभों पर लगी कुछ बिजली की तार कमजोर हैं और उनके चलते फ्यूज उड़ जाते है। उन्होंने एसडीओ परमिंद्र से किसानों की फोन पर बात कराई। सोमवार तक कमजोर तारों को बदलने और बिजली आपूर्ति पर्याप्त देने के आश्वासन पर किसान शांत हुए। किसानों ने सोमवार तक समाधान नहीं होने पर फिर से धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed