{"_id":"6164a1a08ebc3e05ed3551b0","slug":"farmers-angry-due-to-non-procurement-of-paddy-jammed-panipat-news-knl862097180","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद न होने से नाराज किसान, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद न होने से नाराज किसान, लगाया जाम
विज्ञापन
पानीपत। बाबरपुर अनाज मंडी में आढ़ती,किसानों व मार्किट कमेटी के बीच हुई बहस।
- फोटो : Panipat
पानीपत। पिछले एक हफ्ते से धान की खरीद न होने पर पानीपत की बाबरपुर अनाज मंडी में गुस्साए किसानों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। जब उनकी बात नहीं सुनी गई तो एक घंटे तीन मिनट के लिए एनएच-44 नेशनल हाईवे जाम कर दिया। किसान सुबह 11 बजे से ही धरना प्रदर्शन कर रहे थे। किसानों का कहना है कि सरकार न तो पीआर की खरीद कर रही है न ही राइस मिलर्स को एनओसी दे रही है। इससे राइस मिलर धान नहीं खरीद पा रही हैं।
रोज की तरह सुबह 10 बजे से ही किसान अनाज मंडी में अपनी जीरी बेचने के लिए पहुंचने लगे थे। लगातार एक हफ्ते से खरीद न होने के बाद जब सोमवार को भी खरीद नहीं हुई तो किसान भड़क गए। अनाज मंडी में धान न बिक पाने के कारण कुछ किसान तो ऐसे भी थे जो पिछले एक हफ्ते से अनाज मंडी में रहकर ही अपनी धान की रखवाली कर रहे थे, लेकिन जब खरीद शुरू नहीं हुई तो गुस्सा बढ़ गया। किसानों का कहना है कि डीसी रविवार को आए थे और कहा था कि सोमवार से धान की खरीद शुरू हो जाएगी। जो नहीं हुई तो किसान दो से तीन घंटे धान की खरीद का इंतजार करने के बाद दोपहर डेढ़ बजे सड़कों पर उतर गए और एनएच-44 को जाम कर दिया।
पानीपत के साथ सोनीपत के किसान भी थे शामिल
एनएच-44 जाम में केवल जिले के किसान ही नहीं सोनीपत के किसान भी मौजूद थे जो पानीपत में अपनी जीरी बेचने के लिए आए थे। वहीं कुछ किसान तो ऐसे थे जो सोनीपत में धान नहीं बेचे पा रहे थे तो वह पानीपत में आए और पानीपत के किसानों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार ने दो घंटे में खरीद का दिया आश्वासन, तब खोला जाम
हाईवे जाम करने के बाद उपायुक्त की जगह नायब तहसीलदार पानीपत एवं मार्केट कमेटी के सचिव नरेश मान ने आकर किसानों को समझाया। आश्वासन दिया कि दो घंटे में धान की खरीद हो जाएगी। जिसके बाद किसानों ने आश्वासन पर विश्वास जताते हुए सड़क जाम को खोला।
हाईवे जाम करने के एक घंटे बाद शुरू हुई खरीद
हाईवे जाम करने के एक घंटे बाद ही बाबरपुर अनाज मंडी में धान की खरीद हो गई। जाम खोलते हुए ही किसानों ने चेतावनी दे दी थी कि यदि अब भी खरीद नहीं हुई तो वह नेशनल हाईवे को लंबे समय तक जाम करेंगे और आश्वासन के बाद भी नहीं खोलेंगेे।
खरीद न होने को लेकर किसानों ने धरना प्रदर्शन किया था और कुछ देर सड़क भी जाम कर दी थी। बाद में जाकर किसानों को समझाया गया की जल्द धान की खरीद शुरू कर दी जाएगी। इसके कुछ ही घंटे बाद धान की खरीद को फिर से शुरू कर दिया गया। - नरेश मान,सचिव मार्केट कमेटी पानीपत

पानीपत। नेशनल हाइवे- 44 पर लगा जाम।- फोटो : Panipat

पानीपत। किसानों व आढ़ितों द्वारा लगाया गया जाम।- फोटो : Panipat