{"_id":"6abd7c2521be3959c00f90ab","slug":"farmer-on-motorcycle-injured-after-being-hit-by-speeding-car-panipat-news-c-244-1-pnp1006-165154-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार किसान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार किसान घायल
विज्ञापन
अस्पताल में उपचाराधीन घायल किसान बिजेंद्र। संवाद
इसराना। पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे पर आईटीआई नौल्था गांव के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार नौल्था निवासी किसान बिजेंद्र घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को पानीपत के एक अस्पताल में भर्ती कराया।
बिजेंद्र बुधवार सुबह बाइक पर एनसी मेडिकल कॉलेज के पास स्थित अपने खेतों में जा रहा था। वह जब आईटीआई नौल्था गांव के पास नेशनल हाईवे पर पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आ रही एक कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर जा गिरा और घायल हो गया।
हादसे के बाद कार चालक का भी संतुलन बिगड़ गया। कार सड़क किनारे करीब दो मीटर तक घिसटती हुई जाकर रुक गई। हादसे की सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची व घायल किसान को लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। संवाद