फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Farmer of Panipat received threat to kill his family and demand Rs 2 crore

बेटी को उठा लेंगे: पानीपत के किसान को मिली धमकी, बदमाश बोले- दो करोड़ नहीं दिए तो पूरे परिवार को खत्म कर देंगे

Sat, 09 Nov 2024 07:11 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sat, 09 Nov 2024 07:11 PM IST
सार

हरियाणा के पानीपत के एक किसान से बदमाशों ने दो करोड रुपये की रंगदारी मांगी है। किसान को रुपये न देने पर उसके परिवार को खत्म करने की धमकियां मिली हैं। वहीं उसकी बेटी को उठाने की धमकी भी दी गई है। 

विज्ञापन
Farmer of Panipat received threat to kill his family and demand Rs 2 crore
किसान को इस नंबर से आई थी कॉल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत के गांव नारा के एक किसान से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इसके लिए आरोपियों ने किसान के वाट्सएप पर कॉल कर धमकी भी दी। आरोपियों ने कहा कि किसान को दो करोड़ रुपये देने होंगे। वर्ना वे किसान और उसके परिवार को खत्म कर देंगे। उसकी बेटी को स्कूल से उठा लेंगे। घटना के बाद से किसान और उसका पूरा परिवार डरा हुआ है। किसान ने इसकी शिकायत थाना मतलौडा पुलिस को दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


किसान वीरेंद्र ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। शुक्रवार दोपहर करीब सवा तीन बजे वह अपने खेत में धान कटवा रहा था। उसी समय उसके मोबाइल पर एक वाट्सएप कॉल आई। ये नंबर देखने में पाकिस्तान का लग रहा था। फोन करने वाला किसान को धमकी देने लगा। उसने किसान से कहा कि उसके दो बेटे और दो बेटी हैं। इनकी सलामती चाहते हो तो दो करोड़ रुपये देने होंगे। 
विज्ञापन


किसान वीरेंद्र ने कहा कि उसके पास इतने पैसे नहीं है। वह मुश्किल से अपने परिवार का गुजारा चला रहा है। उसके पास जहर खाने के भी पैसे नहीं हैं। वह इतनी बड़ी रकम कहां से देगा। जिस पर आरोपियों ने कहा कि उसके दो बेटे विदेश हैं। उसकी बेटी एक निजी स्कूल में पढ़ती है। अगर पैसे नहीं दिए तो सबको खत्म कर देंगे। इस पर किसान वीरेंद्र डर गया और उसने फोन काट दिया। इसके बाद आरोपी ने एक के बाद एक तीन बार किसान को फोन किए और किसान को धमकी दे देकर डराता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाट्सएप नंबर पर पुलिस अधिकारी की फोटो
घबराया किसान काम छोड़कर खेत से घर आ गया और परिजनों को पूरी बात बताई। परिजनों ने बताया कि उसी नंबर से उनके घर वाले नंबर पर भी फोन आया था। हालांकि उन्होंने उस फोन को रिसीव नहीं किया। वाट्सएप की प्रोफोइल फोटो किसी पुलिस अधिकारी की लग रही है। किसान ने बताया कि वह और उसका परिवार इस घटना से इतना डर गया कि उसे रात को नींद भी नहीं आई। सुबह उसने अपने परिवार के अन्य लोगों को ये बात बताई। जिस पर परिवार के लोगों के साथ उसने मतलौडा थाने में इसकी शिकायत दी।


दो बेटे वे विदेश, सात साल की बेटी 
किसान वीरेंद्र ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। दोनों विदेश गए हैं। उसने अपनी जीवन की जमापूंजी उनको विदेश भेजने के लिए लगा दी। उसके पास कोई बेटी नहीं थी। इसलिए वह अपने साले की 20-25 दिन की बेटी को अपने घर ले आया और गोद ले लिया। उसकी बेटी महज सात साल की है जो दूसरी कक्षा में पढ़ती है। उसे डर है कि कोई अपराधी उसकी बेटी को स्कूल से उठा न ले जाए। किसान के परिजनों ने कहा कि उन्होंने पुलिस को तो शिकायत दे दी है। अब वे मंत्री कृष्ण लाल पंवार और महिपाल ढांडा से भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed