{"_id":"6ad8b4b1c1b94e0b1c0fae41","slug":"families-of-martyred-personnel-honored-on-police-commemoration-day-panipat-news-c-244-1-pnp1001-166377-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदानी जवानों के परिजनों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदानी जवानों के परिजनों को किया सम्मानित
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जिला पुलिस द्वारा पुलिस लाइन स्थित शहीदी स्मारक पर पुलिस स्मृति दिवस मनाया। पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण ने पुष्पचक्र अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर जवानों को नमन किया।
एसपी ने जिला के बलिदानी सिपाही प्रेम सिंह वासी सेक्टर-6, सिपाही संजय कुमार वासी विकास नगर, ईएसआई बलवान सिंह वासी देसराज कॉलोनी और यूजीसी रणधीर सिंह वासी गांव मांडी के परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
उन्होंने बताया कि 21 अक्तूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में चीनी सैनिकों के हमले का मुकाबला करते हुए सीआरपीएफ के 10 वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। देश की स्वतंत्रता के बाद से अब तक विभिन्न पुलिस बलों के करीब 35 हजार जवान देश की एकता और अखंडता के लिए बलिदान हो चुके हैं। इस वर्ष एक सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 के बीच देश में 154 जवानों ने बलिदान दिया है। इनमें प्रदेश से निरीक्षक जगदीश प्रसाद, उप निरीक्षक रवि, सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र और सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार शामिल हैं। इस अवसर पर डीएसपी मुख्यालय विकास कुमार, डीएसपी प्रणय कुमार, डीएसपी नरेंद्र कुमार, डीएसपी सुरेश कुमार, डीएसपी प्रदीप व डीएसपी मुकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
20