फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fake TTE made for extortion, real caught and handed over to police

Panipat News: वसूली के चक्कर में बना नकली टीटीई, असली ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Fake TTE made for extortion, real caught and handed over to police
पानीपत। एक्सप्रेस ट्रेनों में बेटिकट यात्रियाें से वसूली के चक्कर में 21 साल का युवक नकली टीटीई बन गया। मंगलवार रात सवा 10 बजे नेताजी एक्सप्रेस में रौब के साथ यात्रियों का टिकट चेक करने लगा। असली टीटीई ने यात्री से टिकट मांगी तो यात्री ने बार-बार चेकिंग कर नींद में खलल न डालने की बात कही। पूछताछ करने पर पांच मिनट पहले ही टिकट दिखाने की बात कही। टीटीई ने यात्री को साथ लेकर तलाश शुरू की और नकली टीटीई को पकड़ लिया। मुख्यालय में सूचना देकर आरोपी को जीआरपी को सौंप दिया।
विज्ञापन

शिकायत में टीटीई नवीन कुमार ने बताया कि वह मंगलवार को नेताजी एक्सप्रेस में एस-6 से एस-8 बोगियों की चेकिंग कर रहे थे। तभी एक लड़के के द्वारा पहले ही एस-8 बोगी में चेकिंग कर लेने के बारे में पता चला। आरोपी युवक ने टीटीई की ही तरह सफेद कमीज, काली पैंट पहन रखी थी। उसके गले में एक फर्जी आईकार्ड भी था। उन्होंने आरोपी को आरपीएफ के हवाले कर दिया। आरपीएफ के जवानों ने पानीपत स्टेशन पर आरोपी युवक को जीआरपी के सुपुर्द कर दिया। आरोपी ने अपनी पहचान रंजीत कुमार निवासी गांव सियाबुलपुर, जिला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में बताई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि आरोपी रंजीत महीने में 10 दिन ट्रेन में सफर करता था। वह पहले ट्रेन में स्लीपर क्लास में अपनी टिकट बुक कराता, फिर उस बोगी के आसपास के चार से पांच डिब्बों में चेकिंग करता। अगर बोगी में टीटीई या अन्य कोई रेलवे कर्मचारी दिखाई देता तो आईडी कार्ड छिपाकर अपनी टिकट दिखाते हुए सीट के बारे में पूछने लगता। वह पिछले ढाई महीने से ट्रेन में चेकिंग कर रहा था। जीआरपी थाना प्रभारी सूरतपाल ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed