फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fake manure company busted in Sanauli, CIA Three and Agriculture Department raid

सनौली में नकली खाद बनाने वाली कंपनी का भांडाफोड, सीआईए थ्री और कृषि विभाग की रेड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Fake manure company busted in Sanauli, CIA Three and Agriculture Department raid
पानीपत (सनौली)। सीआईए-3 और कृषि विभाग के संयुक्त प्रयास से शुक्रवार को सनौली में चल रही नकली खाद बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़ किया गया है। सीआईए-3 प्रभारी अनिल छिल्लर ने बताया कि गुप्ता सूचना मिली कि सनौली में नकली खाद बनाने का काम चल रहा है। सूचना पर उन्होंने कृषि विभाग के उपनिदेशक वीरेंद्र देव आर्य को मौके पर बुलाया। अधिकारी के पहुंचने पर संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए गांव रामड़ा के पास भगवती ट्रेडिंग कंपनी में रेड की। जिसमें नकली खाद से भरे 600 बैग बिना मार्का, उत्तम डीएपी के 38 बैग, यूरिया के 40 बैग, कैल्शियम सल्फेट के 544 बैग, 12 बैग पशुओं की चूरी, 10 बैग खल बरामद हुई। वहीं इसके अलावा 350 बैग डीएपी, एक हजार चार बैग जिप्सम और 29 बैग जिंक प्लस मार्का के खाली बैग भी बरामद किए गए हैं। मौके से ही पैकिंग मशीन और दो वजन करने वाली मशीन मिली हैं और सप्लाई के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला वाहन भी जब्त किया गया है। एक जनरेटर और भार तोलने का कांटा भी मिला है। उन्होंने बताया कि भगवती ट्रेडिंग के खिलाफ फर्टिलाइजर कंट्रोल एक्ट 1985 के तहत अवहेलना करने और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा सात के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

250 रुपये का बैग 1500 रुपये का बेचकर लगाते थे चूना
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी बाहर से 250 रुपये में नकली माल खरीदकर लाते थे। कंपनी में लाकर नकली माल को कंपनी के ब्रांड के साथ बैग में भरते थे और पैकिंग कर दी जाती थी। इसी बैग को बाहर असली खाद बताकर 1500 रुपये में बेचते थे।
विज्ञापन

आरोपी कंपनी मालिक की तलाश जारी
पुलिस की कार्रवाई की भनक आरोपी कंपनी मालिक को पहले ही लग गई थी, जिस वजह से वह पुलिस की टीम पहुंचने से पहले ही फरार हो गया था। आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनिल छिल्लर, सीआईए-3 प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed