{"_id":"673d10dc01f746c2d20ded14","slug":"fake-documents-of-355-square-yards-of-hsvp-land-were-made-and-sold-for-rs-345-lakhs-panipat-news-c-244-1-pnp1004-127693-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: एचएसवीपी की 35.5 वर्ग गज जमीन के फर्जी दस्तावेज बना 34.5 लाख में बेचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: एचएसवीपी की 35.5 वर्ग गज जमीन के फर्जी दस्तावेज बना 34.5 लाख में बेचा
विज्ञापन
- एसपी को दी शिकायत तो परिवार के चार लोगों और एक प्रॉपर्टी डीलर पर हुआ मामला दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। एचएसवीपी के सेक्टर 19 स्थित एक 35.5 वर्ग गज के प्लाॅट के फर्जी दस्तावेज बनाकर बेचने और 34.5 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है। इसमें पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एक ही परिवार के पांच सदस्यों पर मुकदमा दर्ज किया है। फर्जीवाड़ा करने का आरोपी दो भाइयों विक्रम जीत सिंह, गुरचरण सिंह समेत दोनों भाइयों की मां सुखविंद्र कौर, विक्रम जीत की पत्नी राजबीर कौर और प्रॉपर्टी डीलर विजय के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
एसपी को दी शिकायत में हरदीप सिंह निवासी तहसील कैंप ने बताया कि उसकी दवाओं की दुकान भावना चौक के पास है। वह नई दुकान लेने के लिए प्रॉपर्टी डीलर विजय से मिला। उसने विक्रम जीत सिंह व गुरचरण सिंह से मिलवाया। जिनका एक प्लाट 35.5 वर्ग गज गांव अजीजुल्लाहपुर में था। दोनों भाइयों ने अपनी आर्थिक तंगी बताकर प्लाट बेचने के लिए बात की। विजय डीलर के माध्यम से प्लाट का सौदा कर लिया। पहला बयाना चार मार्च 2023 को विक्रम जीत सिहं से हुआ और छह लाख रुपये उसी दिन नकद विक्रम जीत सिंह को दिए। विजय डीलर इसका गवाह बना। 15 जुलाई 2023 को रजिस्ट्री की तारीख रखी गई लेकिन सात जुलाई 2023 को फुल एंड फाइनल पेमेंट इकरारनामा विक्रम जीत सिहं अपनी मलकियत बताकर किया। उसी दिन सारी पेमेंट विक्रम जीत सिंह व उनके परिवार के लोगों को दे दी।
इसके बाद तहसील में इंतकाल में गड़बड़ी मिली। बाद में पता चला कि ये जमीन एचएसवीपी ने अपनी अधीन ली है। उसके बाद भी विक्रम जीत सिंह व गुरचरण सिंह और सभी परिवारजनों ने मिलकर फर्जी तरीके से एक अंतरण पत्र बनवाई और मलकियत दोनों बेटों के नाम दिखाई। इसके अगले दिन ही मुझसे एक बयाना कर लिया। इसकी शिकायत 23 जनवरी 2024 को तहसील कैंप थाने और एसपी कार्यालय में दी। बार बार समझौते का दबाव बनाया जाता। बाद में आरोपियों ने गलती मानी और पैसे लौटाने की बात कही। दो चेक नंबर भी दिए लेकिन समय पर फिर भी पैसे नहीं दिए। आरोपियों ने मिलकर उसके साथ 34.50 लाख रुपये की ठगी की है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। तहसील कैंप थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।