फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Facilities broken in Babail Road Ramnagar, appealed to Mayor

Panipat News: बबैल रोड रामनगर में सुविधाओं का टोटा, मेयर से लगाई गुहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 03:51 AM IST
विज्ञापन
Facilities broken in Babail Road Ramnagar, appealed to Mayor
पानीपत। बबैल रोड पर वार्ड-12 के अंतर्गत रामनगर काॅलोनी में लोगों को मूलभूत सुविधा तक नहीं मिल पा रही हैं। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनीवासियों ने 1990 में बसी कॉलोनी में आज तक सुविधाओं के नहीं मिलने पर चिंता जताई है। लोगों ने मेयर कोमल सैनी से मिलकर उनके सामने समस्या रखी। इसके बाद लोगों ने मेयर के पति दिनेश सैनी से विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

खेमचंद, संदीप उर्फ कल्लू व सहदेव शर्मा ने बताया कि रामनगर काॅलोनी वर्ष 1990 से बसी है। यह पहले नूरवाला पंचायत की अधीन थी और साल 2010 में नगर निगम विस्तार के समय शहर में शामिल कर लिया था। काॅलोनी में ना कोई गली, पानी की निकासी की नाली व कोई भी सुविधा नहीं हैं। इससे काॅलोनी में रह पाना भी मुश्किल हो गया है। काॅलोनी कुड़े के ढेर लगे हैं। स्ट्रीट लाइट तक की सुविधा नहीं है। इससे बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। रमेश, दीपक, कर्मबीर और अजमेर ने बताया कि कॉलोनी के लोग विकास को तरस रहे हैं। नगर निगम अधिकारियों को कई बार मांग कर चुके हैं। बावजूद इसके किसी प्रकार की सुविधा नहीं दी जा रही है। मेयर कोमल सैनी ने कहा कि कॉलोनी में मूलभूत सुविधा जुटाई जाएंगी। वह स्वयं भी कॉलोनी का दौरा करेंगी और नगर निगम अधिकारी भी मौका देखेंगे। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed