फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Extreme heat during the day, relief from drizzle at night

Panipat News: दिन में प्रचंड गर्मी, रात को बूंदाबांदी से मिली राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
Extreme heat during the day, relief from drizzle at night
पानीपत। बढ़ती गर्मी में बुधवार देर रात को राहत की बौछार हुई। हल्की बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमा हो गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई। लोगों ने करीब एक महीने बाद गर्मी से राहत की सांस ली। मौसम विशेषज्ञों ने वीरवार को आसमान में बादल छाने व हल्की बूंदाबांदी का अनुमान जताया है। 25 जून को प्री मानसून आने की उम्मीद है। इसके बाद ही गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह के समय तेज हवा चलने से गर्मी से कुछ राहत मिली, लेकिन धूप निकलते ही गर्मी ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया। दिनभर तेज धूप पड़ने से लोगों का जीना मुहाल हो गया। हल्के बादल छाने से अधिकतम तापमान 45 से घटकर 41 डिग्री पर आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान 33 से कम होकर 29 डिग्री दर्ज किया गया। इससे लोगों ने कुछ राहत जरूर महसूस की, लेकिन उमस के चलते परेशान रहे। बुधवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे आसमान में हल्के से मध्यम बादल घिर आए। बिजली कड़कने के साथ पौने दस बजे बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। बुधवार देर रात को मध्यम बारिश होने से गर्मी से काफी राहत मिली। मौसम विशेषज्ञों ने अगले कई दिन बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी का अनुमान जताया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 41 से 42 और न्यूनतम तापमान 30 और 31 डिग्री बना रहने का अनुमान है। 25 जून को तेज बारिश का अनुमान है। फिर 27 और 28 जून को भी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन



बिजली नहीं आने से फसल सूखी



गर्मी अधिक पड़ने पर बिजली की खपत भी बढ़ गई हैं। खेतों में अपेक्षाकृत कम बिजली मिल रही है। ऐसे में गन्ने के साथ हरे चारे की फसल भी सूखने लगी है। किसानों को धान की पौध पर भी घरों से पानी ले जाकर छिड़काव करना पड़ रहा है। इन सबके चलते धान रोपाई में भी देरी हो रही है। वहीं तालाबों का पानी भी कम होने लगा है। ऐसे में पशुपालकों को अपने मवेशियों की भी चिंता होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed