{"_id":"60f8643b8ebc3e6d0e2262cb","slug":"extended-the-last-date-to-moderate-the-marks-now-you-can-moderate-up-to-25-panipat-news-knl772819102","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकों को मॉडरेट करने की अंतिम तिथि बढ़ाई, अब 25 तक कर सकेंगे अंकों को मॉडरेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकों को मॉडरेट करने की अंतिम तिथि बढ़ाई, अब 25 तक कर सकेंगे अंकों को मॉडरेट
विज्ञापन
पानीपत। विनिता तौमर।
- फोटो : Panipat
रवींद्र नैन
पानीपत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 12वीं के परीक्षा परिणाम के लिए स्कूलों को 22 जुलाई तक अंकों को मॉडरेट करने के आदेश दिए थे, जिसकी तिथि बढ़ाकर 25 जुलाई कर दी गई है। बोर्ड ने कक्षा 12वीं के परिणामों की गणना के लिए 16 जुलाई से 22 जुलाई की मध्यरात्रि तक परिणाम पोर्टल खोल दिया था, ताकि स्कूलों को कक्षा 10वीं और 11वीं के अंकों का मॉडरेशन पूरा करने की अनुमति मिल सके। हालांकि स्कूलों ने उपरोक्त कार्य को समय पर पूरा करने का प्रयास किया, लेकिन स्कूलों और अध्यापकों को अंकों को मॉडरेट करने में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। स्कूलों और अध्यापकों की समस्याओं को देखते हुए सीबीएसई ने अंकों को मॉडरेट करने की तिथि बढ़ाकर 25 जुलाई कर दी है। निर्धारित समय में यदि कोई स्कूल अंकों को मॉडरेट नहीं कर पाया तो उसका परिणाम अलग से घोषित किया जाएगा। संवाद
परिणामों में अंतर आने की बहुत ज्यादा संभावना
इस वर्ष स्कूलों को अंकों की गणना करनी है, लेकिन देश के सभी स्कूलों में समानता की कमी होनी की वजह से सीबीएसई की मूल्यांकन नीति पर कई लोगों ने चिंता जताई है। देश के विभिन्न विद्यालयों द्वारा आयोजित परीक्षाओं के लिए तैयार किए गए प्रश्न पत्रों के कठिनाई स्तर, मोड और अन्य मापदंडों में काफी अंतर होता है। जिसकी वजह से परिणामों में अंतर आने की बहुत ज्यादा संभावना है।
निष्पक्ष और पारदर्शी परिणाम मॉडरेशन सुनिश्चित करने के लिए सीबीएसई ने स्कूलों को 22 जुलाई तक अंकों को मॉडरेट करने आदेश दिए थे। स्कूलों और अध्यापकों के समक्ष आई समस्याओं व मांग को देखते हुए सीबीएसई ने अंकों को मॉडरेट करने की तिथि बढ़ाकर 25 जुलाई कर दी है। जिन विद्यालयों ने 25 जुलाई तक अंकों को मॉडरेट नहीं किया तो उनका परिणाम अलग से घोषित किया जा सकता है।
विज्ञापन
- विनीता तोमर, जिला कोऑर्डिनेटर, सीबीएसई, पानीपत।