{"_id":"66ce6f7fe3dc7281db083067","slug":"expressed-protest-by-handing-over-a-bottle-filled-with-dirty-water-to-the-commissioner-panipat-news-c-244-1-pnp1004-123339-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गंदे पानी से भरी बोतल आयुक्त को सौंपकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गंदे पानी से भरी बोतल आयुक्त को सौंपकर जताया विरोध
विज्ञापन
पानीपत। वार्ड नंबर पांच के न्यू विजय नगर में पिछले 12 दिनों से पीने के पानी का संकट छाया है। यहां करीब एक हजार लोगों के घरों में पीने का गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। बार बार शिकायत के बाद भी जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मंगलवार को लोगों का निगम और निवर्तमान पार्षद के खिलाफ जमकर गुस्सा फूटा। लोगों ने ताऊ देवी लाल कॉम्प्लेक्स पहुंचकर निगम कार्यालय के बाहर और अंदर बैठकर धरना देते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान लोग बोतल में सप्लाई होने वाला गंदा पानी भरकर लाए।
उन्होंने निवर्तमान पार्षद के साथ निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। काफी देर तक हंगामे के बाद आयुक्त ने प्रदर्शनकारियों को बुलाया। इन लोगों ने निगम आयुक्त को गंदे पानी की बोतल थमाई और सवाल किए कि आप ये बताएं कि इस पानी को लोग कैसे पीएं। इस पानी से दुर्गंग्ध आ रही है, जो पी रहा है वह बीमार हो रहा है। गंभीर मुद्दा देखकर निगम आयुक्त ने तुंरत प्रभाव से इसके समाधान के अधिकारियों को आदेश दिए। उन्होंने कहा कि शाम तक इस समस्या का समाधान हो जाएग। इस पानी के सैंपल भरवाए जाएंगे। साथ ही वे बुधवार को मौेके का मुआयना भी करेंगे। आयुक्त के आश्वासन के बाद लोग घरों को लौट गए लेकिन शाम तक भी नवनियुक्त आयुक्त के आश्वासन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर लोगाें ने कहा कि उन्हें फिर से विरोध प्रदर्शन करना पड़ेगा।
वार्ड पांच के न्यू विजय नगर से पहुंचे जितेंद्र कंडेला ने बताया कि उनकी कॉलोनी में करीब पांच सौ मकान हैं। जिनमें करीब एक हजार लोग रहते हैं। यहां पर पीने के पानी की सप्लाई के दिए दो ट्यूबवेल हैं। इनमें से एक ट्यूबवेल काफी समय से खराब हो चुका है। दूसरा ट्यूबवेल पिछले 12 दिन से गंदा पानी दे रहा है। जिसे लोग पीना तो दूर रोजमर्रा के कामों में भी इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। लोगों ने इसकी शिकायत निवर्तमान पार्षद को दी लेकिन उन्होंने इसकी कोई सुनवाई नहीं की। कई बार शिकायत निगम अधिकारियों को दी गई लेकिन उन्होंने भी इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया।परेशान लोग धरना देने निगम कार्यालय पर पहुंच गए। आयुक्त को शिकायत दी लेकिन आयुक्त ने शाम तक समाधान का आश्वासन दिया जिस पर भी कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
बॉक्स
व्हीलचेयर से आया दिव्यांग, नहीं चढ़ सका निगम की सीढि़यां
न्यू विजय नगर के लोग पहले तो निगम कार्यालय के बाहर धूप में धरने पर बैठ गए। अधिकारी नहीं आए तो उन्होंने निगम कार्यालय के अंदर सीढि़यों के पास डेरा डाल लिया। कॉलोनी से दोनों पैरों से एक दिव्यांग भी धरने में शामिल होने आया। दिव्यांग के दोनों पैर नहीं ही थे। वह व्हीलचेयर से निगम तक पहुंचा। सीढि़यों पर नहीं चढ़ सका तो सीढि़यों के पास ही बैठ गया। उसे देख बाकी के सभी लोग भी सीढि़यों के पास ही बैठे रहे लेकिन अधिकारी नीचे नहीं आए।
बॉक्स
पानी का मांगा टैंकर, वो भी नहीं दिया:
कॉलोनी के लोगों ने कहा कि आयुक्त के आश्वासन पर वे शाम तक बाट जोहते रहे, जब समाधान नहीं हुआ तो उन्होंने आयुक्त से पीने के पानी के टैंकर की मांग की लेकिन निगम की ओर से वह भी नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने प्राइवेट संस्था को पानी के टैंकर के लिए फोन किया। तब जाकर कई दिन से प्यासे लोगों की प्यास बुझी।
वर्जन:
मामला संज्ञान में है। पानी के सैंपल भरवाए जाएंगे। अधिकारियों को तुंरत प्रभाव से समस्या के निदान के लिए बोला है। मौके पर जाकर स्थिति की जांच भी की जाएगी।
जयेंद्र सिंह छिल्लर, आयुक्त, नगर निगम।