{"_id":"3848d99d7b49af2ca0b14e96ed7ed6d5","slug":"exposure-to-sewage","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदे पानी की निकासी के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदे पानी की निकासी के लिए प्रदर्शन
अमर उजाला/ब्यूरो, पानीपत
Updated Thu, 17 Jul 2014 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। नूरवाला की हरिजन बस्ती की कई गलियों में कई फुट पानी जमा होने से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
लोगों को अभी से बारिश के दिनों में आशियाना बचाने की चिंता सताने लगी है। लोगों ने मेयर समेत प्रशासनिक अधिकारियों पर आश्वासन देने के बाद भी समाधान न करने के आरोप लगाए हैं।
नूरवाला की हरिजन बस्ती में पानी निकासी के पुख्ता प्रबंध नहीं होने पर बुधवार को महिलाओं के सब्र का बांध टूट गया और महिलाओं ने नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी पर जमकर रोष व्यक्त किया। कॉलोनीवासी कमला, शांति, रेशमा और कृष्णा ने बताया कि कॉलोनी से पानी निकासी के कोई प्रबंध नहीं हैं।
घरों का गंदा पानी गलियों में आकर जमा हो जाता है। मेयर भूपेंद्र सिंह और एडीसी यहां पर आकर कई बार समस्या के समाधान का भरोसा दे चुके हैं। लेकिन समस्या हल नहीं हुई। यहां पर गलियों में कई-कई फुट पानी जमा है। गंदे पानी के जमा होने से जहां मच्छरों की भरमार है वहीं हर घर में एक-दो सदस्य बीमार हैं। अब बारिश का सीजन शुरू हो जाएगा। ऐसे में लोगों को अपने मकानों की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन
महिलाओं ने कहा कि घरों से बाहर निकलना भी मुहाल हो गया है। स्कूल में जाने वाले बच्चों को गंदे पानी से निकलकर आना-जाना पड़ता है। इससे उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कालोनी से पानी निकासी की समस्या के जल्द ही समाधान की मांग की है। ऐसा न होने पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। प्रदर्शनकारियाें में दर्शना, भगतो, सोमवती, मुन्नी, कमलेश, सुनीता, मधु, श्यामो, संतरा, सरोज और रामो मौजूद रहीं।