{"_id":"05606f99c902461915b1083644ec0823","slug":"excuse-not-to-run-patwari-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं चला बहाना, पटवारी भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं चला बहाना, पटवारी भेजा जेल
अमर उजाला, पानीपत
Updated Sat, 15 Mar 2014 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। अदालत ने इंतकाल के नाम पर तीन हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोपी पटवारी ऋषिपाल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले पटवारी ने पैर में दर्द होने का बहाना बनाया, लेकिन वह मेडिकल जांच में पूरी से फिट पाया गया।
मालूम हो कि विजिलेंस टीम ने पटवारी ऋषिपाल को बापौली अनाज मंडी स्थित अपने कार्यालय में तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ काबू किया था। सनौली खुर्द निवासी महेंद्र सिंह की शिकायत थी कि पटवारी ऋषिपाल उससे रजिस्ट्री का इंतकाल चढ़ाने के नाम पर तीन हजार रुपये मांग रहा है।
विजिलेंस ने बीडीपीओ बापौली दीनानाथ की मौजूदगी में तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ काबू किया था। विजिलेंस की टीम ने पटवारी ऋषिपाल को शनिवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने पटवारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पटवारी ने इससे पहले पैर में दर्द होने की बात कही जिसके बाद विजिलेंस टीम उसको सिविल अस्पताल ले गई जहां पर चिकित्सकों ने उसका चेकअप किया और उसको सामान्य पाया।
विज्ञापन
वर्जन
तीन हजार की रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गए पटवारी ऋषिपाल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उसने पैर में दर्द होने की बात कही थी, लेकिन मेडिकल जांच में सामान्य मिला। उसके खिलाफ सनौली खुर्द निवासी महेंद्र की शिकायत थी। उसने महेंद्र से इंतकाल के नाम पर रिश्वत ली थी।
सुशील कुमार, प्रभारी, विजिलेंस पानीपत