फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ex myor , 40feet poll, climb,black cloth, cover light, panipat, harayana

पूर्व मेयर ने 40 फीट ऊंची लाइटों पर काला कपड़ा बांध जताया रोष

Sun, 15 May 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sun, 15 May 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
ex myor , 40feet poll, climb,black cloth, cover light, panipat, harayana
लाइटों पर काला कपड़ा बांध जताया रोष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पूर्व मेयर एवं भाजपा पार्षद ने वार्ड-11 के अंतर्गत हुडा सेक्टर-11 स्थित प्राइम एंजल माल के सामने 40 फुट ऊंची टावर लाइट पर चढ़कर काला कपड़ा बांध, हार पहनाते हुए नगर निगम व प्रशासन के प्रति रोष व्यक्त किया। पूर्व मेयर ने आरोप लगाया लाइट ठीक करने के नाम पर अधिकारी ठेकेदार और ठेकेदार अधिकारियों का नाम ले देते हैं।
विज्ञापन


पूर्व मेयर एवं वार्ड-11 पार्षद भूपेंद्र सिंह शनिवार को स्थानीय लोगों के साथ हुडा सेक्टर-11 स्थित प्राइम एंजल माल के सामने पहुंचे। वे सेक्टरवासियों को साथ लेकर 40 फुट की टावर लाइट पर चढ़ गए और लाइटों पर काला कपड़ा बांधकर फूलों की माला डाल दी।
विज्ञापन


उनके रोष प्रकट करने के गांधीवादी तरीके को देखकर हर कोई हैरान रहा। कुछ ही देर में निगम व प्रशासनिक अधिकारियों के संज्ञान में पूरा मामला चलना गया। पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि करीब एक महीने पहले वार्ड में तीन टावर लाइट लगाई गई  थी, लेकिन आज  तक लाइट चालू नहीं की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस कारण लोगों को शाम के समय अधेंरे के चलते परेशानी उठानी पड़ रही हैं। टावर लाइटें चालू करने के लिए ठेकेदार व जेई को कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।  वहीं उच्चाधिकारी भी आंखे बंद कर यह सब देख रहे हैं। जिसके चलते वार्ड वासियों में रोष पनप रहा है।

ठेकेदार ने कहा जेई ने रोका, जेई कहता है नौकरी चली जाएगी
पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि टावर लाइटें चालू कराने के लिए ठेकेदार से बात की तो उसने जेई का हवाला देते हुए कहा कि जेई ने लाइटें चालू करने से मना किया हुआ है। वहीं जेई को टावर लाइटें चालू करने की मांग की तो उन्होंने लाइटें चालू करने पर नौकरीज चली जाने का हवाला दिया।


साथ लगते एरिया में टावर लाइटें लगते ही कर दी चालू
पार्षद ने बताया कि जिस समय वार्ड-11 में तीन टावर लाइटें लगी थी। उसी दौरान दो लाइटें साथ लगते एरिया में  भी लगी थी। वे सब चालू कर दी गई हैं। लेकिन वार्ड-11 की लाइटें अब तक चालू  नहीं की गई है। ऐसे अंदाजा लगाया जा सकता है कि राजनेता विकास कार्यों में बाधा पहुंचाने का काम कर रहे है और अधिकारी उनके हाथों की कठपुतली बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed