{"_id":"6930a73aa643f5d4490223f2","slug":"everyone-was-shocked-by-the-polices-revelations-while-the-family-maintained-silence-panipat-news-c-244-1-pnp1012-148184-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पुलिस के खुलासे से हर कोई हैरान, परिजनों ने साधी चुप्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पुलिस के खुलासे से हर कोई हैरान, परिजनों ने साधी चुप्पी
विज्ञापन
इसराना। नौल्था में हुई बच्ची विधि की मौत के मामले में पुलिस के खुलासे से हर कोई हैरान है। वहीं आरोपी महिला के परिजनों ने भी इस पूरे मामले पर चुप्पी साध ली है। महिला के परिजन इस बारे में कोई बात नहीं कर रहे हैं। हालांकि गांव में हत्या के खुलासे को लेकर लगातार चर्चा है।
इसराना के नौल्था गांव में एक दिसंबर को छह साल की बच्ची विधि की हत्या हुई थी। जिसका बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। खुलासे से पहले ही वारदात को लेकर काफी चर्चा चल रही थी। विधि के अलावा परिवार में अन्य बच्चों की हत्या होने की बात भी सामने आ रही थी। लेकिन कोई खुलकर बात नहीं कर रहा था। इसी बीच बुधवार को एसपी ने पूरी घटना से पर्दा उठाया तो उन्होंने पुरानी घटनाओं को भी खुलासे में शामिल कर लिया। जिसके बाद पूरे जिले में वारदात से अधिक खुलासे की चर्चा होने लगी। नौल्था गांव में भी वारदात को लेकर काफी चर्चा है। लेकिन महिला के परिजन व रिश्तेदार इस बारे में कोई बात नहीं कर रहे हैं।