फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Every corner of the city will shine with light, 40 parks will also be illuminated

रोशनी से चमकेगा शहर का हर कोना, 40 पार्क भी होंगे रोशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Every corner of the city will shine with light, 40 parks will also be illuminated
पानीपत। अब नई ब्रांडेड लाइटों की रोशनी से शहर का हर कोना चमकाने की तैयारी की जा रही है। नगर निगम ने 9800 एलईडी ब्रांडेड स्ट्रीट लाइटों के इंस्टॉलेशन का काम पूरा कर लिया है। इसके बाद अब शहरी विधायक के प्रपोजल पर निगम 762 नई लाइटें लगवाने के लिए मसौदा (एस्टीमेट) तैयार कर रहा है। इनमें से 358 लाइटें केवल शहर के 40 पार्कों में लगाई जाएंगी। इसके अलावा 404 लाइटों को शहर के चौक चौराहों पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

खास बात ये रहेगी कि ये सभी लाइटें टावरों पर लगाई जाएंगी। इनके पोल पहले से खड़े हैं, इनके सिर्फ प्वाइंट पर लाइट को इंस्टॉल किया जाएगा। दूसरा ये लाइटें केवल वहां लगाई जाएंगी, जहां पर पहले से लगी लाइट कंडम हो चुकी हैं। इन्हें रिपेयर तक नहीं करवाया जा सकता था। अब इन लाइटों से उन्हें बदला जाएगा। इस प्रक्रिया में निगम को ज्यादा खर्च भी वहन नहीं करना पड़ेगा और शहर के लोगों को नई लाइटों की भरपूर रोशनी भी मिल पाएगी। तैयार किए गए इस प्रस्ताव पर निगम ने करीब 50 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाया है।
विज्ञापन

प्रस्ताव की नगर निगम डीपीआर यानी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर रहा है। इसे मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा। यहां से मंजूरी मिलने के बाद निगम इसका टेंडर लगाएगा और जल्द ही लाइटों की इंस्टॉलेशन का काम भी शुरू करवाया जाएगा। निगम अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि नए साल पर शहरी विधायक के इस प्रपोजल से शहरवासियों को रोशनी का तोहफा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 पार्कों में बदली जाएंगी ये लाइटें-
शहर के 40 पार्कों में 9 मीटर वाली 100 वाट की 316 लाइटें लगाई जाएंगी। इनमें कुल 79 प्वाइंट पर चार लाइटों को लगाया जाएगा। वहीं, 12.5 मीटर वाली 200 वाट की तीन जगहों पर 18 लाइट लगेंगी। इसमें हर प्वाइंट पर चार लाइटों को लगाया जाएगा। इसके अलावा 20 मीटर वाली 200 वाट की दो जगह 24 लाइटें लगाई जाएंगी। हर प्वांइट पर 12-12 लाइटों को लगाया जाएगा। इन लाइटों की रोशनी से शहर के सभी पार्क जगमग हो पाएंगे।
चौक चौराहों पर लगेंगी ये लाइटें-
वार्ड नंबर 1 से लेकर 26 तक मुख्य चौक चौराहों और निर्धारित स्थानों पर कुल 404 लाइटें लगाई जाएंगी। इनमें नौ मीटर वाली 100 वॉट की कुल 344 लाइटें लगाई जाएंगी। ये लाइटें 86 जगहों पर इंस्टॉल होंगी। हर जगह पर हर टावर के ऊपर चार लाइटें लगेंगी। इसके अलावा 12.5 मीटर वाली 200 वॉट की आठ जगहों पर 48 लाइटें लगेंगी। हर जगह पर 12 लाइटें इंस्टॉल होंगी। वहीं, 20 मीटर वाली 200 वॉट की एक टावर लाइट भी लगाई जाएगी। इसमें 12 लाइटें लगाई जाएंगी ।

अब शहर का रह कोना होगा रोशन- एक्सईएन
शहरी विधायक प्रमोद विज के प्रपोजल पर नई लाइटों का एस्टीमेट बनाया जा रहा है। शहर के पार्कों में भी नई लाइटें लगाई जाएंगी। इन 762 लाइटों पर करीब 50 लाख रुपये का खर्च आने का अनुमान है। इसकी डीपीआर तैयार की जा रही है। इस प्रोजेक्ट के बाद शहर का हर कोना नई लाइटों की रोशनी से जगमगा उठेगा।
- नवीन सहरावत, एक्सईएन, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed