फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Every class participated in the walkathon with the message of voter awareness.

Panipat News: वॉकथॉन में मतदाता जागरूकता का संदेश लेकर उतरा हर वर्ग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
Every class participated in the walkathon with the message of voter awareness.
पानीपत। अमर उजाला वॉकथॉन में मतदाता जागरूकता का संदेश लेकर युवाओं से लेकर बड़े शहर में उतरे। शिवाजी स्टेडियम से प्रात: शुरू वॉकथॉन मॉडल टाउन के रिंग रोड पर करीब किलोमीटर की रही। इसमें स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थी, खिलाड़ी, शहर के सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के करीब 500 लोग शामिल रहे। इनमें तीन कॉलेज, पांच स्कूल और 12 संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल रहे। इनके साथ भारोत्तोलन की अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी सुमन देवी, हैंडबॉल की नेशनल खिलाड़ी शीतल मलिक और जैवलिन थ्रो चैंपियन नीरज चोपड़ा के प्रतिनिधि के रूप में उनके चाचा भीम चोपड़ा कार्यक्रम में पहुंचे। ग्रीनमैन बोधराज श्योराण के सहयोग से करीब 50 पौधे बांटकर मतदान के साथ पर्यावरण बढ़ाने का भी संदेश दिया गया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज यादव और पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत रहे। विशिष्ट अतिथि एसडीएम पानीपत मनदीप, जिला खेल अधिकारी सतेंद्र कुमार और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा रहे। मंच संचालन कला प्राध्यापक प्रदीप मलिक ने किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने मतदान जागरूकता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान एक महापर्व की तरह होता है। इस दिन हम एक वोट से अपनी पसंद की सरकार चुन सकते हैं। इसके लिए हमें आगे आना होगा। इसमें न केवल बुजुर्गों बल्कि युवाओं का भी विशेष योगदान है। देश में आज सबसे अधिक युवा हैं। वे आगे आएं तो कुछ भी कर सकते हैं। हमें अपनी और अपने वोट की ताकत को पहचानना होगा। कुछ लोग मतदान को भी छुट्टी की तरह मानते हैं। उनकी इसी सोच के चलते मतदान नहीं हो पाता।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज यादव ने कहा कि इस बार 18वीं लोकसभा का चुनाव है। इसके साथ हमारा लोकतंत्र युवा अवस्था में पहुंच गया है। हमें अपने वोट रूपी आहुतियां इसको आगे बढ़ाने में देनी होगी। हमारे आगे आने से ही लोकतंत्र मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने वोट का प्रयोग करना होगा। प्रशासन द्वारा जागरूकता गतिविधियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में अमर उजाला द्वारा वॉकथॉन निकाली गई है। यह सराहनीय प्रयास है। इनका लोगों को फायदा मिल रहा है। एसडीएम मनदीप सिंह ने कहा कि प्रदेश में 25 मई को मतदान है। हमें इस दिन आगे आकर मतदान करना होगा। युवाओं को खुद आगे आने के साथ अपने नजदीकियों और पास पड़ोस में भी जागरूकता लानी होगी। स्वीप कार्यक्रम के तहत लोगों में जागरूकता लाई जा रही है। लोगों को घर-घर मतदान के लिए निमंत्रण दिया जा रहा है। बुजुर्ग और अशक्त मतदाताओं को घर से ही मतदान का अधिकार दिया जा रहा है। यह सब पहली बार है। लोग ऑनलाइन भी बूथ पर लोगों की भीड़ और अन्य जानकारी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed