फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Even after a week of death in the fight, no action was taken against the accused, anger among villagers

मारपीट में मौत के एक सप्ताह बाद भी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं, ग्रामीणों में रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Even after a week of death in the fight, no action was taken against the accused, anger among villagers
समालखा। गांव करहंस के ग्रामीण समालखा थाना में पहुंचकर रोष जताते हुए। - फोटो : Panipat
गांव करहंस में हुए हमले में गंभीर रूप से जख्मी महाबीर की मौत हुए करीब एक सप्ताह हो गया, लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इसके विरोध में परिजन ग्रामीणों के साथ शनिवार को थाने पहुंचे और रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

ग्रामीण सुरेश, जितेंद्र, बिजेंद्र करहंस, देवेंद्र सहरावत, पूर्व सरपंच यशपाल, सुरेश करहंस, रोहताश, डॉ. रणधीर, वीरेंद्र सहरावत सहित परिजन राजेश, जयकुंवार आदि ने बताया कि 3 जुलाई की सुबह गांव के ही दीपक ने सूचना दी थी कि उसका भाई महाबीर चौपाल में घायलावस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर उसने बताया कि कुछ लड़कों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इसके बाद दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान महाबीर की 17 जुलाई को मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस अभी तक आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है। जबकि मरने से पहले महाबीर ने एक संदिग्ध का नाम बताया था। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करती तो वे एसपी और गृहमंत्री से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed