फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Evacuation stalled, sewage block Batra colony residents upset

निकासी ठप, सीवेज ब्लॉक बत्तरा कॉलोनीवासी परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Evacuation stalled, sewage block Batra colony residents upset
गली में भरे गंदे पानी के बीच रखी टाइलों से गुजरते हुए लोग। - फोटो : Panipat
पानीपत। वार्ड नंबर 22 की बतरा कॉलोनी में गंदे पानी की निकासी ठप पड़ी है। सीवरेज सिस्टम ब्लॉक है। गंदा पानी मेन होल से बाहर निकलकर गलियों में जमा हो चुका है। इससे कॉलोनी वासियों को घरों से निकलना तक दूभर हो चुका है। इन गलियों में वाहन से चलना तो दूर पैदल तक चलना मुश्किल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी ये समस्या आज से नहीं बल्कि सालों से है। पिछले एक साल से हालात ज्यादा खराब हैं। इससे बीमारियों के फैलने तक का डर बना हुआ है। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग को कई बार शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि वे जब भी विभागीय अधिकारियों को शिकायत देते हैं तो वे बहाना बनाते हैं कि मशीन खराब पड़ी है। एक सप्ताह पहले मशीन ठीक हो चुकी है लेकिन वे सफाई नहीं करवा रहे। स्थानीय लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग की सीवरेज विंग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी निकासी की समस्या का हल नहीं हुआ तो कॉलोनी के लोग उनके कार्यालय में धरना-प्रदर्शन तक करेंगे। वहीं, विभाग अधिकारियों का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। वे मौके का निरीक्षण तक कर चुके हैं। सीवर लाइन सही है। कुछ जगह ब्लॉकेज है उसका हल करवाया जाएगा।
विज्ञापन

भयंकर बदबूदार बना माहौल
कॉलोनी की दो गलियां गंदे पानी से पूरी भरी हुई हैं। यहां बदबूदार माहौल बना हुआ है। घर से बाहर तक निकलना दूभर हो चुका है। ये समस्या सालों से हैं लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ है। -जगदेव
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमारियों का बना डर
गंदे पानी की निकासी ठप होने से कॉलोनी वासियों में संक्रमण फैलने का डर बना हुआ है। सीवरेज के गंदे पानी की बदबू से सांस लेना तक दूभर हो रहा है। वहीं, मच्छर मक्खियों भी पनप कर घरों में जा रही हैं। -कमलेश
गली से निकलने के ईंटों का सहारा
गली में गंदा पानी इस कद्र भरा हुआ है कि अपने घर तक में जाने के लिए ईंटें बिछाई गई हैं। इन ईंटों पर पगडंडी की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। पैर फिसला तो गंदे पानी में गिरने का डर रहता है। -मोनू
कई बार दी शिकायत, अब देंगे धरना
कॉलोनी की दो गलियों का हाल बहुत बुरा है। समस्या गंभीर है। कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब कॉलोनी के लोगों के साथ विभाग कार्यालय पर जाकर धरना ही दिया जाएगा। अधिकारी लोगों की परेेशानी नहीं समझ रहे हैं। -चंचल डाबर, पार्षद, वार्ड नंबर 22

संज्ञान में मामला, जल्द होगा समाधान
मामला संज्ञान में है। इसका जल्द ही समाधान करवाया जाएगा। रात को भी मौके का निरीक्षण किया गया है। सीवर लाइन सही है लेकिन कुछ जगह पर ब्लॉकेज है। एक दो दिन में ही इसका हल करवाया जाएगा। -संजय शर्मा, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed