फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Evacuation claims go down the drain

Panipat News: निकासी के दावे पानी में बहे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 08:29 AM IST
विज्ञापन
Evacuation claims go down the drain
पानीपत। एलएंडटी ही नहीं नगर निगम और एचएसवीपी भी बरसाती पानी निकासी के प्रबंध नहीं कर पाई है। प्रशासनिक अधिकारियों के दो बार के निरीक्षण में विभागीय अधिकारी भरोसा देते रहे। प्री-मानसून से पहले की बारिश में अधिकारियों के दौरे भी फेल हो गए। चार करोड़ की लागत से बने असंध रोड अंडरपास और किसान भवन के पास बरसात का पानी दूसरे दिन भी जमा है। लोगों के लिए पैदल निकल पाना मुश्किल हो गया है। जिसके चलते पूरा बाजार दिनभर बंद रहा। यही हाल बना रहा तो मानसून आने पर शहर से निकल पाना कठिन होगा। एलएंडटी और नगर निगम की खींचतान के चलते जीटी रोड खादी आश्रम, एसडी कॉलेज रोड और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाहर की स्थिति में आज तक कोई प्रबंध नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

मानसून अगले सप्ताह में आने की उम्मीद है। प्रशासनिक अधिकारी पिछले 15 दिन से पानी निकासी के प्रबंधों को लेकर मौका मुआयना कर रहे हैं। वे अधिकारियों को कमी दिखाकर सुधारने के निर्देश तक दे चुके हैं। अधिकारियों ने इनके समाधान का भरोसा भी दिया, लेकिन काम नहीं किया। शुक्रवार सुबह आई तेज बारिश में लापरवाही का ट्रेलर शहर ही नहीं पानीपत से गुजरने वाले लोगों ने भी देख लिया।
विज्ञापन


बॉक्स

डीसी के चिह्नित एक भी प्वाइंट पर नहीं किया काम
उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने पिछले दिनों जीटी रोड के छह प्वाइंटों को जांचा था। उन्होंने एलएंडटी और नगर निगम अधिकारियों को कमियां दिखाई थी और इनको जल्द दूर करने के निर्देश दिए थे। डीसी ने तीन दिन पहले फिर निरीक्षण किया था। इसमें एलएंडटी अधिकारियों को पानी जमा होने पर टोल फ्री करा देने की चेतावनी दी थी। शुक्रवार को बारिश में सबसे बुरे हाल जीटी रोड के रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

इंसार बाजार में पानी निकासी का सिस्टम ठीक नहीं
शहर के प्रमुख बाजार इंसार बाजार में पानी निकासी का कोई सिस्टम नहीं है। नगर निगम बाजार की नालियों तक की सफाई नहीं करा पाया। हालात यह थे कि शुक्रवार को मुख्य बाजार में पानी घुटनों तक जमा था। यहां अंदर जाना और बाहर निकल पाना मुश्किल था। हर बारिश में यही हाल होता है।


बॉक्स

विकास के दावों पर लोगों ने उठाए सवाल
लोगों ने विकास कार्यों के दावों पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। दुकानदारों ने बताया कि यहां दर्जनों दुकान और फड़ी हैं। बारिश का पानी जमा होने से पूरा दिन दुकान नहीं खोल पाए और न ही कोई अपनी रेहड़ी फड़ी लगा पाया। प्रशासन को पानी निकासी के पुख्ता प्रबंध करने चाहिए। असंध रोड अंडरपास पर चार करोड़ रुपये खर्च करने का दावा किया जा रहा है, लेकिन यहां आज भी पानी निकासी की समस्या है।


वर्जन :
जीटी रोड की पानी निकासी को लेकर एलएंडटी कंपनी को निर्देश दिए गए थे। शुक्रवार को बारिश में जीटी रोड पर पानी जमा हो गया था। सभी
अधिकारियों की बैठक ली जाएगी। इसमें हर प्वाइंट पर एक्शन प्लान मांगा जाएगा। मानसून से पहले पानी निकासी के प्रबंध पुख्ता कराए जाएंगे।

डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया, उपायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed