{"_id":"6261c3bdd936d97f596c737d","slug":"estimated-to-reach-one-and-a-half-to-two-lakh-sangat-on-prakash-parv-panipat-news-knl105698054","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकाश पर्व पर डेढ़ से दो लाख संगत पहुंचने का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रकाश पर्व पर डेढ़ से दो लाख संगत पहुंचने का अनुमान
विज्ञापन
पानीपत। 400 वें प्रकाश उत्सव को लेकर सैक्टर 13-17 ग्राउंड में तैयार किया जा रहा 2-2 एकड के दो जोड़ा घर व स?
- फोटो : Panipat
पानीपत। गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश उत्सव को भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इसमें 25 एकड़ में डेढ़ से दो लाख संगत के बैठने के लिए अद्वितीय पंडाल बनाया जा रहा है। इस समागम में देश- प्रदेश और विदेशों से भी संगत पहुंचेगी। इसके लिए लगातार न्योता दिया जा रहा है। गर्मी व बारिश से बचाने के लिए जर्मन तकनीक के टेंट से पंडाल बनाया जा रहा है। मुख्य हाल में श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश किया जाएगा। उसी हाल में संत-महात्माओं व महापुरुषों के बैठने की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम 24 अप्रैल को सुबह नौ बजे शुरू होगा लेकिन संगत अभी से ही सेवा के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचनी शुरू हो गई है।
सांसद संजय भाटिया ने बताया कि समागम स्थल का प्रवेश द्वार को इस तरीके से भव्य रूप दिया जा रहा है कि वह अलौकिक छटा बिखेरेगा। सफेद और सुनहरे रंग से बनाए जा रहे द्वार के चारों तरफ रंग-बिरंगी लाइट लगाई जा रही हैं। अभी से ही शाम के समय बड़ी संख्या में संगत इस द्वार को देखने पहुंच रही है। वहीं, आयोजन स्थल पर पगड़ी बांधने की भी व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त द्वार से प्रवेश करते ही दो जोड़ा घर बनाए जाएंगे। पंडाल के दोनों ओर लंगर की व्यवस्था रहेगी। यहां एक साथ-साथ दोनों तरफ 10-10 हजार श्रद्धालु गुरु का लंगर चख सकेंगे।
इस अवसर पर विश्वविख्यात रागी और ढाडी पहुंचेंगे। पंथ के सिरमौर रागी भाई चमनजीत सिंह लाल, बलविंद्र सिंह रंगीला, दविंदर सिंह सोढ़ी, गगनदीप सिंह श्रीगंगानगर वाले इस अवसर पर शिकरत करेंगे। वहीं ढाडी भाई निर्मल सिंह नूर भी पहुंचकर अमृतमयी कीर्तन, गुरूमत प्रवचन और गुरु इतिहास से संगत को निहाल करेंगे।