फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Entrepreneur set fire to factory in Panipat to get insurance of 1 crore 50 lakh

पानीपत: डेढ़ करोड़ का इंश्योरेंस लेने के लिए उद्यमी ने खुद ही लगा दी फैक्टरी में आग

Mon, 08 Nov 2021 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 08 Nov 2021 01:39 AM IST
सार

पानीपत में एक उद्यमी ने खुद ही फैक्टरी में आग लगा दी। आरोप है कि डेढ़ करोड़ रुपये का इंश्योरेंस लेने के लिए उसने ऐसा किया। आरोपी ने फैक्टरी किराए पर ले रखी थी। पुलिस ने फैक्टरी मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। आग लगाने के लिए आरोपी ने दिवाली की रात चुनी। बहाना बनाया कि पटाखों के कारण आग लगी है।

विज्ञापन
Entrepreneur set fire to factory in Panipat to get insurance of 1 crore 50 lakh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पानीपत के चौटाला रोड स्थित धागा मिल चलाने वाले उद्यमी ने डेढ़ करोड़ रुपये का इंश्योरेंस क्लेम लेने के लिए स्वयं फैक्टरी में आग लगाई थी। इस आशय की शिकायत फैक्टरी मालिक ने किराएदार उद्यमी के खिलाफ पुलिस को दी है। मामले में सेक्टर-29 थाना पुलिस आरोपी उद्यमी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। सेक्टर-12 निवासी उमेश गुप्ता ने बताया कि उसकी चौटाला रोड पर कृष्ण धर्मकांटा के पास फैक्टरी है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-बेअदबी मामला: राम रहीम से सुनारिया जेल में आज पूछताछ करेगी पंजाब पुलिस, उपायुक्त ने जेल प्रशासन को दी अनुमति
विज्ञापन


उसने फैक्टरी गांव अराईपुरा निवासी राजेश कुमार को किराए पर दी थी। राजेश ने यहां कॉटन धागे का काम शुरू किया था। राजेश ने एमएस गोयल इंटरप्राइजेज के नाम से यहां फर्म बना ली थी। चार नवंबर की रात एक बजे फैक्टरी में राजेश ने इंश्योरेंस कंपनी से क्लेम के पैसे लेने के लिए जान-बूझकर आग लगा दी। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मशीनों को नहीं हुआ कोई नुकसान, बिल्डिंग में लगा 50 लाख का शेड जला
फैक्टरी मालिक का आरोप है कि आग से किराएदार राजेश को कोई ठोस नुकसान नहीं हुआ। आग के बाद सामान चेक किया तो उसकी मशीनरी भी सही सलामत मिली। जबकि उसकी फैक्टरी की पूरी इमारत जर्जर हो गई। बताया कि हाल ही में उसने 50 लाख रुपये में फैक्टरी पर शेड लगवाया था, जो आग की वजह से जलकर नष्ट हो गया।

ये भी पढ़ें-Petrol Diesel Price: हरियाणा में 95.30 रुपये प्रति लीटर हुआ पेट्रोल का भाव, 86.53 रुपये बिक रहा डीजल


डेढ़ करोड़ का करा रखा था बीमा, आग के समय फैक्टरी में था 10 लाख का माल
उमेश ने बताया कि किराएदार राजेश ने फैक्टरी की बिल्डिंग का बीमा 10 लाख रुपये, प्लाट एवं मशीनरी का 70 लाख रुपये और कच्चे व तैयार माल का 70 लाख रुपये करा रखा है। जिस रात आग लगी, उस समय फैक्टरी के गोदाम में करीब 10 लाख रुपये का ही माल पड़ा हुआ था।

दिवाली की रात चुनी, फैक्टरी में नहीं था कोई वर्कर
आरोप है कि किराएदार ने आग लगाने के लिए दिवाली की रात चुनी, ताकि इंश्योरेंस कंपनी को चकमा दे सके। आरोप है कि इंश्योरेंस कंपनी की आंख में धूल झोंकने के लिए खुद आग लगाई और कंपनी के कर्मचारियों को बताया कि पटाखों की चिंगारी की वजह से फैक्टरी में आग लगी है। जिस समय फैक्टरी में आग लगी, उस समय कोई वर्कर भी फैक्टरी में नहीं था।

ये भी पढ़ें-अपराध: तीन बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर कर दी थी पति की हत्या, कंकाल बरामद, डेढ़ माह बाद ऐसे हुआ खुलासा

मालिक की शिकायत पर किराएदार पर आईपीसी की धारा-436 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है, जांच में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
-अंकित नांदल, सेक्टर-29 थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed