{"_id":"61fae0bdeb76de1829538f51","slug":"entering-the-house-and-assaulting-the-woman-and-her-family-panipat-news-knl977910141","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला और उसके परिजनो से मारपीट करने वाले 6 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर महिला और उसके परिजनो से मारपीट करने वाले 6 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
मतलौडा। गांव कुराना में विधवा एवं उसके परिजनों के साथ घर में घुसकर मारपीट की गई। उसे जान से मारने की धमकी दी गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पीड़िता रितु ने पुलिस को बताया कि वह अपने देवर राजेराम के पास रहती है। उसके देवर राजेराम ने 30 हजार रुपये गांव के ही सुरेंद्र से उधार लिए थे। महिला ने आरोप लगाया कि एक जनवरी को सुरेंद्र अपने दो दोस्तों के साथ शराब के नशे में रात को 10 बजे घर पर आया और उनके साथ मारपीट की।
इसके बाद अगले दिन सुरेंद्र को उसके देवर ने 48 हजार रुपये ब्याज समेत दे दिए। उससे कर्ज लेने के कागजात वापस मांगे तो आरोपी उसके देवर राजेराम को तहसील में ले गया और शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करवा लिए। महिला की शिकायत पर मतलौडा पुलिस ने सुरेंद्र, अमित, शकिल चौकीदार, रोशन, वेदप्रकाश व दो अन्य के खिलाफ 7 विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।