फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Enjoy life by staying away from drugs: BK Poonam

नशे से दूर रहकर लें जीवन का आनंद : बीके पूनम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
Enjoy life by staying away from drugs: BK Poonam
सनौली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा रविवार को सनौली खुर्द और बाबैल गांव में विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नशे से दूर रहने का लोगों से आह्वान किया गया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता सेवा केंद्र की राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी पूनम व ज्योति बहन ने विषय को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि आज लाखों युवक दुर्व्यसनों में फंसकर अपनी शारीरिक, मानसिक, सामाजिक व आर्थिक स्थिति को कमजोर बनाते जा रहे हैं। नशीले पदार्थों से जो आनंद की प्राप्ति पीने वाला महसूस करता है, वह क्षणिक है। उससे होने वाले रोग सदाकाल के लिए शरीर में घर कर जाते हैं। कुछ भोले भाले लोग अनजाने में इन व्यसनों के शिकार बन जाते है। इसलिए इसके प्रति लोगों में जागृति लानी अति आवश्यक है। पूनम बहन ने नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि कोई आपको नशे का सेवन करने के लिए बाध्य करता है तो कठोरता से इनकार कर दें। नशे की कोई भी वस्तु स्वीकार ना करें। पहले स्वयं को व्यसनों से मुक्त बनाओ, स्वयं के परिवर्तन से ही दूसरों का परिवर्तन करना संभव हो सकता है। सनौली में पूर्व सरपंच संजय त्यागी ने कहा कि युवाओं में अपनी शक्ति को देश की भलाई में लगानी चाहिए। इस अवसर पर राजपाल, नरेश, बलबीर, कृष्ण, राहूल, सतीश, अमित, विशाल, साहिल, बलराम व मीनू मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed