फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Employees will be on strike today, causing inconvenience to citizens

Panipat News: कर्मचारी आज हड़ताल पर नागरिकों काे होगी परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Employees will be on strike today, causing inconvenience to citizens
पानीपत। सरकारी, निगम और बोर्ड कर्मचारियों ने वीरवार को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल के लिए संबंधित तैयारियों को पूरा कर लिया है। इस दौरान रोजवेज कर्मियों ने चक्का जाम करने की तैयार की है। केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर कर्मचारी यूनियन राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जाएंगे।
विज्ञापन

ट्रेड यूनियन से जुड़े सदस्यों का कहना है कि वे उन्होंने मांगों को कई बार अधिकारियों के सामने रखा लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने समस्या की गंभीरता को देखते हुए बड़े स्तर पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल कर अपनी मांगों को मनवाने के लिए प्रदर्शन की तैयारी की है, इसके लिए सभी विभागों से कर्मचारी पिछले दो महीनों से तैयारी कर रहे हैं। फैक्टरी मजदूरों से लेकर अन्य कर्मचारी अपनी मांगों को मनवाने के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर हो रहे हैं। कर्मचारियों ने मांगों को पूरा कराने के लिए कई बार अधिकारियों को संबंधित विभाग के मंत्री के नाम भी ज्ञापन सौंपा है, इसके बाद भी कोई अधिकारी नींद से नहीं जागा है। कर्मचारियों का कहना है कि वह अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर है। हड़ताल में बड़ी संख्या में हर विभाग से कर्मचारियों के पहुंचने का अनुमान है। अधिकारियों द्वारा भी व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है। हड़ताल के चलते कर्मचारियों की कमी होने पर अन्य कर्मचारियों को संबंधित जिम्मेदारियों को पूरा करने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed