फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Employees took to the streets and raised slogans in support of their demands.

Panipat News: मांगों के समर्थन में सड़कोंं पर उतरे कर्मचारी, नारेबाजी की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Employees took to the streets and raised slogans in support of their demands.
पानीपत। अपनी मांगों को पूरा कराए जाने के लिए वीरवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में बड़ी संख्या में कर्मचारी सड़कों पर उतरे। जीटी रोड पर जिले की सभी यूनियन के कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बिजली, रोडवेज और अन्य विभागोंं से कर्मचारियों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लिया है। हड़ताल के दौरान जीटी रोड दोनों साइड से कई घंटों तक जाम रहा। इस दौरान कई एंबुलेंस भी जाम में फंसकर खड़ी रही। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए नारेबाजी की साथ ही कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी हड़ताल में पहुंचकर कर्मचारियोंं का समर्थन किया है।
विज्ञापन

इस दौरान केंद्रीय ट्रेड यूनियन सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन सीटू, एटक, इंटक, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, कर्मचारी महासंघ, रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा, संयुक्त किसान मोर्चा, अखिल भारतीय किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन, सीटू से संबंधित आशा आंगनबाड़ी मिड डे मील, क्रैच वर्कर्स यूनियन, ग्रामीण सफाई कर्मचारी, इंडस्ट्रियल वर्कर यूनियन पानीपत, सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित सरकारी विभागों बिजली बोर्ड, पीडब्ल्यूडी, पब्लिक हेल्थ, सिंचाई विभाग, रोडवेज, हुड्डा, नगर पालिका, पशुपालन विभाग, टूरिज्म, पटवार और कानूनगो एसोसिएशन की यूनियनों ने हिस्सेदारी की।
विज्ञापन

हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये लागू करने की बात कही। श्रम कानून को शक्ति से लागू किया जाए। सरकारी विभागों के निजीकरण पर रोक लगाई जाए। देश के किसान और खेती को बर्बाद करने वाली अमेरिका के साथ कृषि डील रद्द हो। जन विरोधी बिजली बिल 2025 रद्द किया जाए समेत अन्य मांगों के लिए जमकर प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर सीटू राज्य सचिव सुनील दत्त, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के उप प्रधान कश्मीर सिंह, सह सचिव जितेंद्र खर्ब, जिला प्रधान अमरीश त्यागी, सचिव शिवकुमार, प्रेस सचिव प्रमोद शर्मा, बिजली विभाग यूनियन के राज्य उप प्रधान जितेंद्र सैनी, नगर पालिका कर्मचारी यूनियन के प्रधान नरेश कुमार व आशा वर्कर यूनियन की जिला प्रधान बंटी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed