{"_id":"6840aec40b5df7f6f5086e54","slug":"employees-staged-a-symbolic-protest-against-the-suspension-of-the-lineman-panipat-news-c-244-1-pnp1006-138141-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: लाइनमैन के निलंबन के विरोध में कर्मचारियो ने किया सांकेतिक प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: लाइनमैन के निलंबन के विरोध में कर्मचारियो ने किया सांकेतिक प्रदर्शन
विज्ञापन
समालखा। बिजली निगम के समालखा कार्यालय में कार्यरत लाइनमैन जितेंद्र को निलंबित किए जाने के विरोध में साथी बिजली कर्मचारियों ने बुधवार को दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल कर एसडीओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
एचएसईबी वर्कर्स यूनियन बिजली कर्मचारियों ने समालखा एसडीओ कार्यालय के गेट पर सुबह नौ बजे से 11 बजे तक एसडीओ समालखा के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारी नेता शेखर शर्मा की अध्यक्षता में किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान मंच संचालन सब यूनिट सचिव अशोक लाइनमैन ने किया। प्रधान सुरेंद्र दूहन ने कहा कि साथी कर्मचारी जितेंद्र की बहाली तक यूनियन का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने निगम के एसडीओ को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कर्मचारी साथी को एक सप्ताह के अंदर बहाल नहीं किया गया तो उनका यह शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन पूरा दिन जारी रहेगा। इस धरने प्रदर्शन के दौरान निगम की कोई भी हानि होती है तो इसकी जिम्मेदारी एसडीओ समालखा की होगी। इस मौके पर मंदीप शर्मा, लाजपत, नरेश कुमार व सचिन कौशिक मौजूद रहे।