फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Employees' protest against Sanauli Road SDO ends

Panipat News: सनौली रोड एसडीओ के खिलाफ कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन हुआ समाप्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 07:32 AM IST
विज्ञापन
Employees' protest against Sanauli Road SDO ends
पानीपत।बिजली निगम की सनौली रोड सब डिवीजन में कर्मचारियों और एसडीओ के बीच चल रहे विवाद का आपसी बातचीत से समाधान हो गया है। अब निगम का काम सुचारू हो सकेगा। जिससे लोगों की समस्याओं का भी समय पर निदान हो सकेगा। एसडीओ ने कर्मचारी यूनियन को आश्वासन दिया है कि जो उन्होंने पत्राचार किया था उस पर उनकी सहमति बन चुकी है। इस पर वे भविष्य में कोई भी कार्रवाई नहीं करेंगी। जिससे कर्मचारियों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

दरअसल एसडीओ के विरोध में कर्मचारी यूनियन पदाधिकारी धरनारत थे। इस दौरान एसडीओ को लगा कि कर्मचारियों ने उन पर कुछ टिप्पणी की है। इस विषय पर एसडीओ अंजलि शर्मा ने कहा कि उनकी यूनियन नेताओं से बैठक हुई है। आपसी सहमति से समझौता हो गया है। उन्होंने कहा कि पहले किए गए पत्राचार में उनकी मंशा यूनियन को धमकी देने की नहीं थी। कुछ स्लोगन गलत लगे तो जिसके कारण पत्राचार किया गया। यूनियन के साथ बातचीत के दौरान सहमति बनी है कि इस विषय पर भविष्य में कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed