फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Employees handed over memorandum to MLAs by clapping and thali

Panipat News: कर्मचारियों ने थाली और ताली बजा प्रदर्शन कर विधायकों को सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Employees handed over memorandum to MLAs by clapping and thali
पानीपत। नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले निगम कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी अपनी लंबित मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने ताली और थाली बजाकर ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा और शहरी विधायक प्रमोद विज को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने सरकार द्वारा मानी गई मांगों को लागू करने की मांग की है। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार ने उनके मांग पत्र अनुसार 29 अक्तूबर 2022 के समझौते को लागू नहीं कर रही है।
विज्ञापन

यूनियन के प्रधान सुभाष चंडालिया ने इसकी अगुवाई की और संचालन उप प्रधान बलराज ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार सफाई कर्मचारियों और सीवरमैन कर्मियों को नियमित करें। फायरमैन व ड्राइवर के नए पद सृजित करें। 2063 फायर ऑपरेटरों की भर्ती रद्द करें। 1327 फायरमैन और फायर के ड्राइवरों के स्वीकृत पदों को पक्का करने समेत अन्य कई मांगे रखी। इस मौके पर संजय, बलवान, शूल, रमेश, कृष्ण, ओमप्रकाश, राजेंद्र व रणबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed