फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Employees demonstrated after not receiving salary for four months

Panipat News: चार माह से वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
Employees demonstrated after not receiving salary for four months
पानीपत। पार्ट 2 के तहत लगे कच्चे कर्मचारियों को चार माह से वेतन नहीं मिलने पर ऑल हरियाणा पावर वर्कर यूनियन की यूनिट सब अर्बन के कर्मचारियों ने सोमवार को कार्यकारी अभियंता सब अर्बन के कार्यालय तक रोष रोष मार्च निकाला। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनिट उपप्रधान रमेश कुमार और संचालन अमित कुमार ने किया।
विज्ञापन

यूनियन ने एक्सईएन सब अर्बन को आठ अगस्त 2024 को भी पत्र के माध्यम से अवगत कराया था और मौखिक तौर से एक्सईएन साहब से कई बार वार्ता हुई थी लेकिन आजतक समस्या का कोई समाधान नहीं किया।गया। यूनियन के सदस्यों का कहना है कि एक्सईएन कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान न करके यूनियन के साथ टकराव की स्थिति पैदा करना चाहते हैं। यूनियन एक्सईएन को चेताना चाहती हैं कि समय रहते सैलरी नहीं मिली तो यूनियन इस प्रदर्शन को और उग्र करने को मजबूर होगी। इस कडी में मंगलवार को यूनियन प्रदर्शन करते हुए सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट पानीपत को ज्ञापन देगी।
विज्ञापन

राज्य उप प्रधान जितेंद्र सैनी, राज्य प्रेस सचिव सोमपाल रावल, राज्य सदस्य प्रमोद शर्मा ने कहा कि एक्सईएन पर डीडीओ पावर होने के नाते पार्ट 2 के तहत लगे कर्मचारियों की सैलरी देने की जिम्मेदारी होती है लेकिन कर्मचारियों को तनख्वाह देने के बजाय वे कर्मचारियों को गुमराह कर रहे हैं। इस दौरान सिटी यूनिट के प्रधान दलेल शर्मा, समालखा यूनिट प्रधान राजेश छौक्कर, अमित रावल, बलकार, जितेंद्र, हरि औम, सुमित, सतबीर खंडरा, विकास, परवीन छौककर, नरेंद्र, बलराम राणा आदि नेताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed