फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Employee dies under suspicious circumstances in factory, dead body found on third day

Panipat News: फैक्टरी में संदिग्ध परिस्थिति में कर्मचारी की मौत, तीसरे दिन मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 03:35 AM IST
विज्ञापन
Employee dies under suspicious circumstances in factory, dead body found on third day
पानीपत। खटीक बस्ती में एक कर्मचारी की फैक्टरी के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन सोमवार से कर्मचारी को फोन करते रहे, लेकिन फोन बंद मिला। मंगलवार को फैक्टरी मालिक को फोन किया। उसने भी फोन नहीं उठाए। बुधवार रात करीब सवा दस बजे फैक्टरी मालिक ने परिजनों को उसकी मौत होने की जानकारी दी। उसका शव फैक्टरी के कमरे में मिला है। किशनपुरा चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मौत के कारणों को जानने के लिए विसरा को जांच के लिए लैब भेज दिया है।
विज्ञापन


नरेंद्र ने बताया कि उसका साला जोगिंद्र (40) नलवा कॉलोनी में रहता था। वह खटीक बस्ती स्थित मल्होत्रा टेक्सटाइल में मेट सिलाई का काम करता था। वह सोमवार सुबह आठ बजे घर से फैक्टरी में गया था। वह शाम तक घर नहीं लौटा तो उसने फोन मिलाए, लेकिन उसके साले ने फोन नहीं उठाया। उसने मंगलवार को फिर फोन किया तो स्विच ऑफ मिला। उसने फिर फैक्टरी मालिक को फोन किए। उसने भी फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन

फैक्टरी मालिक का बुधवार रात करीब सवा 10 बजे फोन आया। उसने कहा कि जोगिंद्र का फैक्टरी के कमरे में मशीन के पास शव मिला है। वह फैक्टरी पहुंचे तो जोगिंद्र का शव गली-सड़ी हालत में मिला। आरोप है कि 24 घंटे से ज्यादा समय मौत हो चुका है और किसी ने परिवार को सूचना तक नहीं दी। वहीं फैक्टरी मालिक नानू ने बताया कि यह उनके पास पक्का कर्मचारी नहीं था। वह कभी आता था तो कभी नहीं। उसको उसकी मौत के कारणों का भी पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed