{"_id":"64e5167c7d362dd236057834","slug":"embezzled-by-passing-a-loan-of-6772-lakhs-in-the-name-of-dead-and-fake-customers-panipat-news-c-18-1-knl1011-202278-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मृतकों और फर्जी ग्राहकों के नाम पर 67.72 लाख का लोन पास कर किया गबन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मृतकों और फर्जी ग्राहकों के नाम पर 67.72 लाख का लोन पास कर किया गबन
विज्ञापन
पानीपत। लोहारी गांव की सरकारी सोसायटी (पैक्स) और को-ऑपरेटिव बैंक मतलौडा के कर्मचारियों ने मिलीभगत कर मृतकों और फर्जी लोगों को लोन देकर 67.72 लाख रुपये का गबन कर लिया। मामला उजागर होने पर चार माह तक स्पेशल डिटेक्टिव स्टाफ ने जांच कर रिपोर्ट एसपी को सौंपी। इसके बाद अब एसपी के आदेश पर इसराना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता सुभाष चंद पटेल ने बताया कि सरकारी सोसायटी (पैक्स) लोहारी और को-ऑपरेटिव बैंक मतलौडा के अधिकारियों ने मिलीभगत कर करोड़ों का गबन किया है। स्पेशल डिटेक्टिव स्टाफ की जांच में सामने आया है कि 47 लोगों के नाम पर फर्जी तरीके से करीब दो से लेकर पांच लाख रुपये तक के लोन पास किये गए। जिन लोगों के नाम पर लोन चढ़ा था, जांच में उनके नाम और पते फर्जी मिले। साथ ही कई मृत लोगों के नाम पर भी लोन पास मिला। एसपी के आदेश पर मंगलवार को इसराना पुलिस ने शाखा प्रबंधक विजय, क्लर्क रणधीर, विनोद, कुलबीर, सहकारी बैंक मतलौडा के खजांची नफे सिंह, सहायक प्रबंधक जगलोचन, पानीपत सरकारी बैक महाप्रबंधक व तत्कालीन निरीक्षण सहकारी बैंक मतलौडा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
वकील सुभाष ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को समिति से लोन लेने के लिए पैक्स का सदस्य बनाया जाता है। उसके बाद समिति कमेटी द्वारा लोन लेने का पात्र बनाया जाता है। इसके बाद लोन देने का सभी कार्य ब्रांच स्तर पर किया जाता है। ब्रांच क्लर्क, मैनेजर व खजांची द्वारा ब्रांच में उपस्थित सदस्य की तसल्ली कर लोन दिया जाता है, लेकिन आरोपियों ने फर्जी आदमी दिखाकर लाखों का गबन किया।
विज्ञापन
आरोप है कि तत्कालीन निरीक्षक सहकारी समिति मतलौडा भी दोषियों से मिला था। अधिकारी को फर्जीवाड़े का पता होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की न ही केस दर्ज करवाया।
शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
- बलराज सिंह, प्रभारी, इसराना थाना