फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   elivated Road, Parking, Highway, Panipat

एलिवेटिड हाईवे के नीचे होगी पेड पार्किंग

Tue, 13 May 2014 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Tue, 13 May 2014 10:59 PM IST
विज्ञापन
elivated Road, Parking, Highway, Panipat
पानीपत शहर में एलिवेटिड हाईवे के नीचे की पार्किंग को पेड पार्किंग किया जाएगा और सुरक्षा के मद्देनजर शहर में बैंक व अन्य स्थानों पर उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त रूप से इस दिशा में कदम उठाया है। पुलिस का दावा है कि एलिवेटिड हाईवे के नीचे पेड पार्किंग करने से जहां जीटी रोड पर हर समय लगने वाले जाम को खत्म किया जा सकेगा, वहीं उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगने से चोरी की वारदात को रोका जा सकेगा।
विज्ञापन


दिल्ली से चंडीगढ़ आने-जाने का नाम लेते ही पानीपत में लगने वाला जाम हर व्यक्ति को याद आता है और एक बार जाम में फंसने से आया पसीना कई घंटे तक नहीं सूख पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर ऐलिवेटिड हाईवे निकलने के बाद भी जाम से कोई राहत नहीं मिल सकी है। जीटी रोड समेत शहर के कई मुख्य मार्गों पर हर समय जाम जैसी स्थिति बनी रहती है।

वहीं, चोरी की वारदात भी हर रोज हो रही है। ऐसे में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी कई योजना बना चुके हैं, लेकिन उनकी हर योजना धरी की धरी रह जाती है।

इस स्थिति में पुलिस और प्रशासन ने शहर का जाम व चोरी की वारदात खत्म करने का नया कदम उठाया है।

पेड होगी पार्किंग, ठेकेदार की होगी जिम्मेदारी तय
पुलिस और प्रशासन जीटी रोड के जाम को खत्म करने के लिए एलिवेटिड हाईवे के नीचे पार्किंग को पेड पार्किंग बनाएगी।

इससे वाहन चालकों को अपनी जेब तो कुछ हल्की करनी पड़ेगी, लेकिन उनका वाहन पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा। एसपी बी. सतीश बालन ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों से इसको लेकर बातचीत चल रही है।

यहां की पार्किंग का ठेका दिया जाएगा और ठेकेदार की जिम्मेदारी तय होगी। उन्होंने बताया कि ठेकेदार भी अपने फायदे को लेकर जीटी रोड पर वाहनों को खड़ा नहीं होने देगा। ऐसे में जीटी रोड पर खड़े होने वाले वाहनों को भी रोका जा सकता है।

यहां है यातायात की दिक्कत
शहर में जीटी रोड ही नहीं इसके साथ लगते मुख्य मार्गों पर भी हर समय जाम जैसी स्थिति रहती है। जीटी रोड पर जाम लगने के कई कारण हैं, लेकिन इसमें सबसे बड़ा कारण जीटी रोड पर हर समय खड़े रहने वाले वाहन हैं।

इन वाहनों के खड़े होने के बाद सड़क तंग हो जाती है और ट्रैफिक बेकाबू हो जाता है। बस स्टैंड के बाहर व सामने के अलावा लालबत्ती, संजय चौक व गोहाना रोड पर हर समय जाम लगा रहता है। असंध रोड, गोहाना रोड व सनौली रोड पर भी जाम की स्थिति बनी रहती है।

प्रशासन यह उठा चुका है कदम
जीटी रोड और शहर के अन्य मुख्य मार्गों से जाम को खत्म करने के लिए प्रशासन कई कदम उठा चुका है। उपायुक्त अजीत बालाजी जोशी और एसपी बी. सतीश बालन ने पानीपत में कार्यभार संभालते ही जल्द ही जाम खत्म करने का दावा किया था और दोनों अधिकारी इस दिशा में जुट गए।

अधिकारियों से सबसे पहले एलिवेटिड हाईवे के नीचे बने सभी कटों का बंद करवा दिया और फिर इनके आसपास यू टर्न बना दिए। इससे शहर में कट खोलने की मांग को लेकर उठने वाला संघर्ष कम होने के साथ यातायात में भी कुछ सुधार आया।

असंध रोड के जाम को खत्म करने के लिए प्रशासन ने तीन कदम उठाए। सबसे पहला कदम रामलाल चौक से लालबत्ती तक के क्षेत्र को नो पार्किंग जोन घोषित किया और यहां पर धारा 144 लगा दी।

दूसरा माडल टाउन से असंध रोड पर आने वाले वाहनों को रामलाल चौक से पहले डायवर्ट कर दिया। इनको पुराना गैस गोदाम रोड से होकर असंध रोड पर इंट्री करने के आदेश दिए।

तीसरा सबसे बड़ा फैसला असंध रोड पर भारी व स्कूल बसों के लिए नो इंट्री करना। यह नियम वीरवार को असंध रोड पर लागू हो जाएगा।

लोकसभा की मतगणना के बाद बदलवाए जाएंगे सीसीटीवी  
शहर में वाहन और मकानों में चोरी की वारदात पुलिस व नागरिकों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। मकानों में औसतन हर रोज एक और वाहनों में दो की चोरी हो रही है।

पुलिस भी चोरी की वारदात को लेकर चिंतित बनी हुई है। ऐसे में पुलिस ने बैंकों और शहर में अन्य जगह गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगवाने का फैसला लिया है।

एसपी बी. सतीश बालन ने बताया कि लोकसभा चुनाव की मतगणना के बाद सभी बैंक अधिकारियों व अन्य संगठनों की बैठक ली जाएगी। इसमें अच्छी गुणवता का सीसीटीवी कैमरा लगाने की बात कही जाएगी।

पुलिस इनकी गुणवत्ता को भी जांचेगी और पुलिस का सहयोग न करने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

सीसीटीवी यहां दे रहे हैं धोखा
शहर के बैंकों के अलावा कई जगह सीसीटीवी लगे हैं, लेकिन इनकी गुणवत्ता अच्छी नहीं है। सीसीटीवी में आरोपी की गतिविधियां तो नजर आती हैं, लेकिन उसका चेहरा साफ तरह से देखा नहीं जा सकता।

पुलिस इसके प्रिंट निकलवाने के बाद भी कुछ खास नहीं कर पाती। कई जगह एटीएम में लगे सीसीटीवी का एंगल भी ठीक नहीं मिलता। यहां पर आरोपी का कंधा या कमर दिखाई पड़ती है।


बैंक एटीएम में लूट व लूट के प्रयास की योजना के मामलों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ये सीसीटीवी उच्च गुणवत्ता वाले नहीं हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि सीसीटीवी का गुणवत्ता वाला होने के साथ उसका एंगल भी उचित होना चाहिए ताकि आरोपी का चेहरा और वारदात को स्पष्ट देखा जा सके।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed