फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Electricity worker attacked, beaten with sticks

Panipat News: बिजली कर्मचारी पर हमला, डंडों से पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Electricity worker attacked, beaten with sticks
पानीपत। भादड़ गांव के मोड़ के पास कार सवार दो युवकों ने एक बिजली निगम के कर्मचारी पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले कर्मचारी को कार से टक्कर मारने की कोशिश की। इसमें वह बाल बाल बच गया। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया। कर्मचारी ने आरोपियों के खिलाफ पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बुड़शाम गांव निवासी कपिल देव ने बताया कि वह बिजली निगम ने इलेक्ट्रिशियन है। उसकी थर्मल पावर हाउस पर ड्यूटी है। वह बुधवार रात को अपने 132 केवी पावर हाउस के प्रभारी से बात कर रात साढ़े 10 बजे ड्यूटी पर जा रहा था। रास्ते में गांव भादड़ मोड़ से 200 मीटर दूर एक कार आई। कार सवार ने उसको टक्कर मारने की कोशिश की। वह बाल बाल बच गया। उसने मोटरसाइकिल रोक ली। कार से दो युवक उतरे। दोनों युवकों ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया। इसके बाद वह फरार हो गए। कार की नंबर प्लेट मुड़ी हुई थी। इसलिए वह कार का नंबर नोट नहीं कर पाया। उसकी पुलिस से मांग है कि आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed