फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Electricity supply stopped, treatment is being done with mobile torch.

Panipat News: बिजली आपूर्ति ठप, मोबाइल की टॉर्च में कर रहे इलाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply stopped, treatment is being done with mobile torch.
पानीपत। भयंकर गर्मी का असर लोगों के स्वास्थ्य के साथ बिजली आपूर्ति ठप हो रही है। नागरिक अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को भी को इससे राहत नहीं मिल रही। अस्पताल में बिजली के लंबे कट लगने से मरीजों व डॉक्टरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार शाम चार बजे जिला नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड की लाइट चली गई। जिससे डॉक्टरों, नर्सिंग ऑफिसर व वार्ड ब्वॉय को मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज करना पड़ा।
विज्ञापन

मरीजों को मिनी ऑपरेशन थियेटर में बेहाल देखकर इनको बाहर इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट किया गया। इस दौरान इमरजेंसी वार्ड की व्यवस्था भी चरमराई रही। बिजली कटों के कारण अस्पताल के एसी भी सही से काम नहीं कर रहे हैं। फिलहाल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में 13 मरीज दाखिल हैं। हर रोज यहां की ओपीडी भी 50 से अधिक की है। यहां दो डॉक्टर, पांच नर्सिंग ऑफिसर, चार वार्ड ब्वॉय दो सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी है। जो गर्मी से बेहाल हैं। इस बारे में अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. अमित पोरिया का कहना है कि अस्पताल में जनरेटर की पूर्ण व्यवस्था है। लाइट कट क्यों मार रही है। इस बारे में इलेक्ट्रिशियन से पूछा जा रहा है। बिजली आपूर्ति सही कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed