फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Electricity department cut the connection of Municipal Corporation, people kept wandering throughout the day

Panipat News: बिजली विभाग ने नगर निगम का काटा कनेक्शन, दिन भर भटकते रहे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Electricity department cut the connection of Municipal Corporation, people kept wandering throughout the day
पानीपत। प्रॉपर्टी टैक्स के ब्याज में सौ प्रतिशत और स्वयं सत्यापन पर मूल में 15 प्रतिशत छूट के तीन ही दिन शेष है। इसी बीच बिजली निगम ने शुक्रवार को बकाया बिल भुगतान न करने पर नगर निगम के दोनों कार्यालयों का कनेक्शन काट दिया। दोनों कार्यालयों पर 2.29 करोड़ का बिल बकाया है। ऐसे में निगम के दोनों कार्यालयोंं में टैक्स जमा करवाने, आपत्ति दर्ज करवाने और संपत्ति का स्वयं सत्यापन करने पहुंचे शहर के लोग चक्कर काटते नजर आए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दोपहर बाद निगम अधिकारियों ने उच्च अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाकर बिजली निगम से कनेक्शन को फिर से चालू करवा दिया, लेकिन तब तक लोग लौट चुके थे। जिससे निगम का प्रॉपर्टी टैक्स की रिकवरी में बनने वाला रिकॉर्ड छूट गया। इसे लेकर निगम ने एक बार फिर से रणनीति बनाई है। टैक्स में छूट का शहरवासियों को लाभ देने और रिकवरी करने के लिए अवकाश के बावजूद शनिवार और रविवार को भी कार्यालय खोले जाएंगे। निगम अधिकारियों ने शहर के लोगों से अपील भी की है कि वे इन दोनों कार्यदिवस निगम में आकर अपना टैक्स जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन


बॉक्स
दोनों कार्यालयों पर 2.29 करोड़ का बकाया बिल, इसलिए काटा कनेक्शन
बिजली निगम के कर्मचारियों ने बताया कि नगर निगम के दोनों कार्यालयों के कनेक्शन पर करीब सवा दो करोड़ रुपये का बिल बाकी था। इसे लेकर निगम को बिल भी दिए गए, लेकिन बिल का भुगतान नहीं किया गया। निगम के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को फोन किया लेकिन उन्होंने फोन उठाने बंद कर दिए। जिस पर शुक्रवार को निगम का कनेक्शन काट दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
शुक्रवार को बिजली कनेक्शन काटने से काम बाधित हुआ है। इसको चालू करा दिया गया है। शनिवार-रविवार को भी कार्यालय खुला रहेगा। शहर के लोग निगम कार्यालय में आकर टैक्स जमा करवा कर छूट की योजना का लाभ उठा सकते हैं।
कुलदीप राणा, क्षेत्रीय कराधान अधिकारी, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed