{"_id":"66591bcd3b5177ad230159d4","slug":"electricity-consumption-increased-due-to-high-temperature-panipat-news-c-244-1-pnp1004-118933-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: तापमान अधिक होने से बढ़ी बिजली खपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: तापमान अधिक होने से बढ़ी बिजली खपत
विज्ञापन
पानीपत। 46 डिग्री तापमान के कारण रोजाना करीब 1.30 करोड़ यूनिट की खपत हो रही है। जिससे ट्रांसफार्मरों के फ्यूज तो उड़ने ही लगे हैं और साथ में लाइनें भी ब्रेकडाउन हो रही हैं। जिससे तपती दोपहरी में जिले का एक बडा आबादी का एरिया गर्मी की लू झेलने को मजबूर है। हालांकि उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए निगम ने अधिकारियों की रात के समय विशेष ड्यूटी लगाई है। उपभोक्ताओं के लिए हैल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। विकल्प के तौर पर ट्रॉली ट्रांसफार्मर रखवाए हैं। शहर में सिटी और माडल टाउन सब डिवीजन एरिया में सप्लाई संबंधित जिम्मेदारी प्राइवेट कंपनी को सौंपी गई है। निगम कर्मचारी व अधिकारियों को भी अलर्ट किया गया है। बावजूद बिजली के फॉल्ट बढ़ते ही जा रहे हैं। रोजाना निगम में दो हजार के करीब शिकायतें पहुंच रही हैं। जिनका समाधान करने पर निगम टीम एजेंसी कर्मियों के साथ दौड़ धूप करती नजर आ ही जाती हैं।
वीरवार दोपहर को बाल जाटान के खेतों की एपी फीडर पर दोपहर करीब आधा घंटे तक लाइन ब्रेकडाउन रहीं। शहर में रेडक्रॉस के पास बिजली की केबल जल गई। जिससे शहर के बाजारों में करीब एक घंटा बिजली गुल रही। निगम कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद इसे बदलकर लाइन को चालू किया। वहीं, 132 केवी छाजपुर से जुड़े 11 केवी निंबरी आरडीएस और 33 केवी सब स्टेशन मोहाली से जुड़े एपी फीडर पर वर्क परमिट होने की वजह से पांच घंटे का कट रहा। 33 केवी मोहाली से ही निकलने वाली लाइन पर 11 केवी काला आंब पर एक घंटे का कट रहा। इसके अलावा 33 केवी सेक्टर 24 फीडर पर चार घंटे का कट रहा। भयंकर गर्मी से बिजली उपकरणों को बचाने के लिए निगम कूलर तक लगवा रहा है।
सबसे ज्यादा इन एरिया में हो रही खपत, यहीं आ रही शिकायतें
शहर में सबसे ज्यादा बिजली खपत जीटी रोड, बिशनस्वरूप कॉलोनी, सुखदेव नगर, मॉडल टाउन, सेक्टर 6, 11-12, 13-17, 18, 24, 25 और 29 के साथ एल्डिको, अंसल, तहसील कैंप, कच्चा कैंप, विकास नगर, सावन पार्क, आरके पुरम और मुखीजा काॅलोनी, सनौली रोड, आठ मरला एरिया में खपत के साथ फॉल्ट की समस्या बढ़ती जा रही है। यहां लाइन ट्रिपिंग से ट्रांसफार्मर से फ्यूज उड़ने की सबसे ज्यादा शिकायतें हैं।
विज्ञापन
वर्जन:
लोगों को बिजली आपूर्ति देने के लिए निगम हमेशा प्रयासरत है। मैनपावर से लेकर उपकरण तक विकल्प के तौर पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। अत्यधिक बिजली की खपत और गर्मी के कारण जिले भर के फीडरों पर कई बार फॉल्ट आ जाते हैं। जिनको समय पर ठीक भी कराया जा रहा है।
आदित्य कुंडू, एक्सईएन, बिजली निगम।