फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Electricity consumption did not decrease even after the temperature dropped, cuts are being seen

Panipat News: तापमान में कम होने के बाद भी नहीं घटी बिजली खपत, लग रहे कट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 07:10 AM IST
विज्ञापन
Electricity consumption did not decrease even after the temperature dropped, cuts are being seen
पानीपत। पिछले 10 दिन से लगातार बादल छाए हैं। प्रचंड धूप से राहत मिली है, लेकिन अब उमस से जीवन बुरी तरह से प्रभावित है। जिले में अब भी बिजली की खपत बहुत ज्यादा है। पिछले लगभग दो माह से प्रतिदिन की बिजली खपत 1.25 करोड़ से अधिक है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में धान रोपाई का काम चल रहा है। इसलिए ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति अधिक करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

धान रोपाई के कारण अब बिजली की खपत 1.40 करोड़ यूनिट प्रतिदिन पहुंच चुकी है। ऐसे में गांव व कॉलोनियों में बिजली के लंबे कट लग रहे हैं। जो गांव जगमग गांव योजना के अंतर्गत आते हैं। उनमें भी दिन में छह से सात घंटे का कट लग रहा है। ओवरलोड के कारण आए दिन लाइनों में फॉल्ट आ रहे हैं। बिजली निगम औद्योगिक क्षेत्रों में लगभग 22 घंटे बिजली की आपूर्ति कर रहा है।
विज्ञापन

मौसम में हुए बदलाव के बाद भी बिजली की खपत घटने की बजाय बढ़ने लगी हैं। बिजली की जिले में रोजाना की खपत 1.40 करोड़ यूनिट दर्ज की गई है, जबकि पिछले साल 2023 ये खपत 1.05 करोड़ यूनिट थी। इस समय शहर में सबसे ज्यादा औद्योगिक एरिया में 53.36 लाख यूनिट बिजली की खपत हो रही है। वहीं, शहरी एरिया में 40.07 लाख यूनिट, खेतों में 25.84 लाख और ग्रामीण एरिया में 21.63 लाख यूनिट खर्च हो रही है। बढ़ती खपत के साथ बिजली के ट्रांसफार्मर भी ओवरलोड हो चुके हैं। जिससे शहर में रोजाना अघोषित बिजली कट लग रहे हैं। कभी ट्रांसफार्मर फेल हो जाता तो कभी केबल में ब्लास्ट हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :
अब खेतों में धान रोपाई का कार्य चल रहा है। ऐसे में आवासीय क्षेत्र की बजाय खेतों में बिजली की मांग बढ़ी है। किसानों को शेड्यूल अनुसार बिजली दी जा रही है।
आदित्य कुंडू, एक्सईएन, सब अर्बन डिविजन पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed