फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Electricity break down in the civil hospital, the doctors came out leaving the cabin

सिविल अस्पताल में लाइट रही गुल, डॉक्टर कैबिन छोड़ बाहर निकले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Electricity break down in the civil hospital, the doctors came out leaving the cabin
सिविल अस्पताल में सुबह 11 बजे से 12 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। सिविल अस्पताल की मेन लाइन में फॉल्ट आ गया था। एक घंटा तक सिविल अस्पताल की सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित रही। मरीजों को गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। डॉक्टर भी गर्मी से बेहाल अपने केबिन छोड़कर बाहर आ गए। एक घंटे तक अस्पताल के सभी सिस्टम बंद रहे। मरीजों की पर्चियां नहीं बनी। मरीज लाइन में बेहाल रहे। ओपीडी भी दूसरे दिनों के मुकाबले 30 प्रतिशत तक कम रही। काफी मरीज गर्मी से परेशान होकर बिना इलाज कराए ही घर लौट गए। एक्स रे मशीन, अल्ट्रासाउंड मशीन व लैब की मशीनें भी बंद रही। एक घंटा बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण एक्स रे विंग में एक घंटा देरी तक 12 बजे तक काम हुआ। इस बारे में अस्पताल के पीएमओ डॉ. संजीव ग्रोवर का कहना है कि बिजली में फॉल्ट आने से सेवाएं प्रभावित हुई। बिजली आने के बाद सभी सेवाएं सुचारु रूप से चलीं।
विज्ञापन

लेबर वार्ड में जच्चा- बच्चा रहे बेहाल-सिविल अस्पताल के लेबर वार्ड में 35 जच्चा- बच्चा दाखिल हैं। एक घंटा बिजली नहीं रही। इस कारण शिशु भी गर्मी में बेहाल रहे। गर्भवतियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, हालांकि एसएनसीयू वार्ड में इन्वर्टर की सुविधाएं हैं। इसलिए वहां सेवाएं सामान्य रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed