फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Electric meter will no longer jump

अब बिजली के मीटर नहीं लगाएंगे जंप

Tue, 18 Mar 2014 10:28 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Tue, 18 Mar 2014 10:28 PM IST
विज्ञापन
पानीपत। बिजली के घरेलू कनेक्शनों पर लगे मीटरों में कई बार लगने वाली जंप से अब उपभोक्ताओं को मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन


बिजली मीटराें में जंप लग जाने से एकदम रीडिंग ज्यादा हो जाती थी। अचानक रीडिंग ज्यादा आ जाने के बाद बिजली बिल भी बढ़ जाता था। बढे़ बिलों और मीटर चेक कराने के लिए उपभोक्ताआें को कार्यालयाें के चक्कर लगाने पड़ते थे। मगर निगम का टर्मिनल पोर्ड इस समस्या से निजात दिलाएगा।

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने उपभोक्ताआें की सुविधा के लिए घरेलू बिजली मीटरों पर पोर्ड टर्मिनल बनाने की योजना बनाई है। निगम की माने तो यह पोर्ड लग जाने के बाद मीटर जंप नहीं लगा पाएंगे। पोर्ड लगाने का कार्य जल्दी ही शुरू होगा।
विज्ञापन


पोर्ड टर्मिनल लगाने का एक और भी बड़ा लाभ होगा। इसे लगाने के बाद बिजली न रहने पर भी मीटराें की रीडिंग नोट हो जाएगी। अकसर यह भी देखने को मिलता था कि बिजली न रहने पर मीटराें की रीडिंग नोट नहीं हो पाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डोर-टू-डोर मीटरों की रीडिंग नोट करने के लिए जो कर्मचारी आते थे, वे बिजली की आपूर्ति बंद होने की स्थिति में एवरेज पर ही रीडिंग दर्ज करके अपने काम की इतिश्रि कर लेते थे । ऐसे में कई बार उपभोक्ताओं का बिल ज्यादा बन कर आता था।

पोर्ड टर्मिनल लग जाने के बाद उपभोक्ताआें को कई तरह की परेशानियों और झंझटों से मुक्ति मिलेगी। जंप लगने पर उपभोक्ताओं को निगम कार्यालय और अधिकारियाें के चक्कर लगाने पड़ते थे। ऐसे में अधिकारी भी उपभोक्ताओें की परेशानी समझने को तैयार नहीं होते थे। खुले दरबारों में भी ज्यादातर शिकायतें बिजली बिलाें और रीडिंग से संबंधित ही आती थी।

यह एक बटन साइज का इलैक्ट्रिकल उपकरण है। इसे मीटर के साथ कनेक्ट किया जाएगा। इसका एक सिरा मीटर के बाहर भी रहेगा। जब रीडर रीडिंग लेने आएगा तो बिजली न होने की स्थिति में बाहर लटकते सिरे पर मशीन को टच कर रीडिंग का स्ट्टेस जान सकेगा। यह पोर्ड टर्मिनल को मुफ्त में सभी मीटराें पर लगाएगा।  


घरेलू मीटरों जल्दी पोर्ड टर्मिनल लगाए जाएंगे। टर्मिनल लग जाने के बाद कर्मचारियों को रीडिंग नोट करने मेें आसानी होगी। बिजली गायब रहने पर भी रीडिंग नोट हो पाएंगी। इसके अलावा मीटर जंप भी नहीं लगाएंगे।
कशिक मान, एक्सईएन, सिटी डिवीजन, बिजली निगम, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed