{"_id":"57bd84e76c11b2d61629e3fd14aa8f5c","slug":"election-of-third-phase-of-24-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे चरण के चुनाव 24 को ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे चरण के चुनाव 24 को
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Thu, 21 Jan 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा पांचवीं पंचायती राज संस्थाओं के तृतीय चरण के चुनाव 24 जनवरी को करवाए जाएंगे। इन चुनावों को लेकर बापौली खंड के लिए 23 जनवरी को फाइनल रिहर्सल आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल जीटी रोड और खंड सनौली खुर्द के लिए राजकीय सीसे स्कूल भापरा रोड समालखा में करवाई जाएगी।
उसी दिन अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव सामग्री देकर निर्धारित मतदान केंद्रों पर रवाना किया जाएगा। इन चुनावों के लिए 171 बूथ बनाए गए हैं।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी समीर पाल सरो ने बताया कि बापौली खंड में 40431 मतदाताओं के लिए 88 और सनौली खुर्द खंड में 38781 मतदाताओं के लिए 83 बूथ बनाए गए हैं।
बापौली ब्लॉक समिति पद के लिए 57, सरपंच पद के लिए 89 व पंच पद के लिए 149 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दर्ज करवाएं हैं। सनौली खुर्द ब्लॉक समिति पद के लिए 47, सरपंच पद के लिए 67 और पंच पद के लिए 205 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दर्ज करवाए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने जिला परिषद व ब्लाक समिति सदस्य पद के उम्मीदवारों से अनुरोध किया है कि वे मतगणना एजेंट बनवाने के लिए निर्धारित फार्म भरकर अपने-अपने क्षेत्र के आरओ कार्यालयों में शीघ्र जमा करवाएं ताकि मतगणना से पूर्व मतगणना एजेंटों को परिचय पत्र उपलब्ध करवाए जा सकें।