{"_id":"69efd5d44be5fccd76074432","slug":"elderly-passengers-leg-amputated-while-getting-off-the-train-panipat-news-c-244-1-pnp1001-156237-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ट्रेन से उतरते समय बुजुर्ग यात्री का कटा पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ट्रेन से उतरते समय बुजुर्ग यात्री का कटा पैर
Tue, 28 Apr 2026 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 28 Apr 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। स्टेशन पर शुक्रवार को पश्चिम एक्सप्रेस से उतरने के दौरान एक बुजुर्ग यात्री संतुलन बिगड़ने से ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनका एक पैर कट गया। जीआरपी टीम ने घायल को तुरंत अस्पताल भिजवाया। उनको पीजीआई रोहतक दाखिल कराया हे।
जीआरपी थाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि पानीपत निवासी मनजीत सिंह अमृतसर के व्यास से पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन से पानीपत लौट रहे थे। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने के बाद कोच में अधिक भीड़ होने के कारण वह समय पर नीचे नहीं उतर सके। इसी दौरान ट्रेन ने गति पकड़ ली। मनजीत सिंह ने चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास किया। उनका पैर पायदान से फिसल गया और वह ट्रैक की तरफ गिर पड़े। वह ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे उनका एक पैर कट गया। संवाद